September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bishan Singh Bedi Death:बिशन सिंह बेदी के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, मौत से टूटा भाईजान का दिल
Bishan Singh Bedi Death:बिशन सिंह बेदी के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, मौत से टूटा भाईजान का दिल

Bishan Singh Bedi Death:बिशन सिंह बेदी के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, मौत से टूटा भाईजान का दिल

  • WRITTEN BY: Shiwani Mishra
  • LAST UPDATED : October 24, 2023, 12:15 pm IST

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। एक्टर अंगद बेदी के पिता की मौत की खबर सामने आने के बाद हर कोई शोक में डूबा हुआ है। ऐसे में ‘टाइगर 3’ के कलाकार सलमान खान ने भी बिशन सिंह बेदी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज फिरकी गेंदबाज बिशन सिंह बेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 23 अक्टूबर को बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। बेदी की मौत की खबर सामने आने के बाद चारों तरफ शोक की लहर छा गई है।

Bishan Singh Bedi Life Journey: जानिए पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के जीवन  से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें,  legendary-indian-left-arm-spinner-bishan-singh-bedi-life-journey

सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि

एक्टर अंगद बेदी के पिता होने के नाते हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स बिशन सिंह बेदी की देहांत पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच ‘टाइगर 3’ एक्टर सलमान खान ने भी बिशन सिंह बेदी के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया है। सलमान खान ने बिशन सिंह बेदी के देहांत को लेकर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में भाईजान ने लिखा है- ‘मेरे प्रिय भाई अंगद’ , आपके पिता के निधन की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा है। वो क्या शानदार बॉलर और इंसान थे। हम सब एक फैमिली की तरह उन का सम्मान और प्यार करते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। अब आप बेदी परिवार के मुखिया हैं, भगवान सिर देख कर ही सरदारी देता है। आपके पिताजी एक महान व्यक्ति थे भाई।” इस तरह से सलमान खान ने बॉलीवुड कलाकार अंगद बेदी के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक जताते हुए कहा। साथ ही सलमान ने अंगद को अपनी ओर से सांत्वना दी है और इस मुश्किल घड़ी में धैर्य बनाए रखने की सलाह भी दी है।

इन सेलेब्स ने भी निधन पर जताया दुख

‘टाइगर 3’ फिल्म एक्टर सलमान खान के अलावा कई बॉलीवुड फिल्म कलाकारों ने बिशन सिंह बेदी के देहांत पर शोक जाहिर किया है। इनमें हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार और ‘जवान’ फिल्म अभिनेता शाह रुख खान, सुनील शेट्टी, संजय दत्त और सतीश शाह जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं।ये लाजिमी भी है क्योंकि बिशन सिंह बेदी ने भारतीय क्रिकेट को अपने शानदार खेल से जो योगदान दिया है, उसे कभी नहीं भूलाया जा सकता है।

Aditya Dhar: आदित्य धर पर्दे पर दिखाने वाले है आतंकियों की हत्या की कहानी

 

Tags