September 19, 2024
  • होम
  • बेटी देवी के हाथ- पैर की बिपाशा बसु ने कराई कास्टिंग, वीडियो वायरल

बेटी देवी के हाथ- पैर की बिपाशा बसु ने कराई कास्टिंग, वीडियो वायरल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 2, 2023, 2:29 pm IST

मुंबई: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। बीते साल उनके घर में बेटी देवी ने जन्म लिया। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो देवी के हाथ और पैरों को कास्ट करवाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में पापा बने करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे है। साथ ही देवी पिंक प्रिंटेड टॉप और पैंट में दिखाई दे रही है और माँ के कंधे में सोती हुई दिखी।वहीं आर्टिस्ट भावना जसरा देवी के हाथों और पैरों की कास्टिंग कर रही है। आपको बता दें, वीडियो में देवी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस देवी पर खूब प्यार लुटा रहे है।

शेयर किया पोस्ट

बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- देवी हमारे जीवन में आशीर्वाद के रूप में आई और माता-पिता के रूप में हम उनकी सभी खूबसूरत बचपन की यादों को बटोर का रख रहे है। देवी के छोटे हाथो और पैरों की उंगलिया का एहसास कुछ ऐसा है जिसका हम आनंद लेना चाहते है। ये हमारी जिंदगी का सबसे अच्छा गिफ्ट है।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी के 6 साल के बाद कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन