• होम
  • मनोरंजन
  • Bipasha Basu Christmas: क्रिसमस पर बिपाशा बसु ने रिवील किया बेटी देवी का चेहरा, फैंस हुए क्यूटनेस के दिवाने

Bipasha Basu Christmas: क्रिसमस पर बिपाशा बसु ने रिवील किया बेटी देवी का चेहरा, फैंस हुए क्यूटनेस के दिवाने

नई दिल्ली। इस साल का क्रिसमस बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास रहा है। इस बार फिल्मी सितारों ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को कुछ अलग तरह से सरप्राइज किया है। बता दें कि आलिया और रणबीर ने क्रिसमस पर अपनी बेटी राहा का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। जिसके बाद बॉलीवुड […]

Bipasha Basu and Karan Singh Grover's daughter Devi
inkhbar News
  • December 26, 2023 5:32 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली। इस साल का क्रिसमस बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास रहा है। इस बार फिल्मी सितारों ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को कुछ अलग तरह से सरप्राइज किया है। बता दें कि आलिया और रणबीर ने क्रिसमस पर अपनी बेटी राहा का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। जिसके बाद बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु ने भी अपनी बेटी देवी का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाया है। जिसे देखने के बाद फैंस देवी की क्यूटनेस के कायल हो गए।

क्रिसमस पर फैंस को दिया सरप्राइज़

दरअसल, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पिछले ही साल 12 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने। देवी के जन्म के बाद से बिपाशा बसु की फैमिली सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं इस साल दिवाली पर देवी ने अपना पहला जन्मदिन मनाया। उस वक्त फैंस को लगा था कि बिपाशा और करण अपनी बेटी का चेहरा फैंस के सामने रिवील करेंगे। फिलहाल बिपाशा और करन ने फैंस की ये इच्छा क्रिसमस पर पूरी कर दी है।

करण सिंह ग्रोवर की कॉपी हैं देवी

बिपाशा बसु ने बेटी देवी की एक तस्वीर सोशल मीडिय पर शेयर की है। जिसमें देवी ने एक रेड कलर की ड्रेस और हेयरबैंड लगाया हुआ है। जिसमें वो बेहद प्यारी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में बिपाशा ने लिखा कि इस क्रिसमस, सांता के पास एक नया हेल्पर है जो अपने साथ सभी के लिए खुशी और प्यार का गिफ्ट लेकर आया है। ऐसे में फैंस भी देवी का चेहरा देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए देवी को करण ग्रोवर की कॉपी बता दिया। तो वहीं एक फैन ने लिखा की हमारा छोटा सांता। एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा की बार्बी डॉल।

ये भी पढ़ें- Ronit Roy Wedding: 58 की उम्र रोनित रॉय ने दूसरी बार रचाई शादी