Bigg Boss OTT 3 विनर सना मकबूल हिंदू बॉयफ्रेंड से करेंगी शादी, धर्म बदलने का बना लिया मन!

Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी सना मकबूल ने अपने नाम कर ली है। 2 अगस्त की रात हुए ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड सुपररस्टार और इस सीजन के होस्ट अनिल कपूर ने उनके नाम का अनाउंसमेंट किया। बिग बॉस जीतने के बाद स्टार जहां अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं तो वहीं सना मकबूल के इरादे कुछ और हैं।

आगे क्या करेंगी सना?

बोल्ड और बिंदास सना ने ट्रॉफी हासिल करने के बाद अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वो जल्द ही शादी करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि अब देखना है कि शादी का डेट कब निकलता है। जैसे ही निकलेगी हम सबसे पहले फैंस से शेयर करेंगे। मतलब यह तय है कि सना सीधा शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सना मकबूल श्रीकांत बुरेडी संग रिश्ते में हैं। शो में जाने से पहले सना ने अपना बर्थडे उन्हीं के साथ सेलिब्रेट किया था। पार्टी में श्रीकांत सना को किस करते हुए नजर आये थे।

धर्म बदलेंगी सना मकबूल?

शादी की खबरों के बीच इस बात की भी चर्चा होने लगी है कि क्या सना मकबूल हिंदू बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने के बाद इस्लाम छोड़ देंगी। जैसे ही उन्होंने जल्द शादी करने का ऐलान किया। इस बात की चर्चा तेज हो गई कि शादी के बाद वो इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेंगी। हालांकि अभी उनकी तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कौन हैं श्रीकांत बुरेडी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेडी सना के बॉयफ्रेंड हैं। दोनों लोग काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में जाने से पहले सना ने श्रीकांत के साथ धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। सना के जन्मदिन की यह पार्टी भी बॉयफ्रेंड श्रीकांत ने रखवाई थी। इस ग्रैंड पार्टी में टीवी जगत के कई मशहूर स्लैब्स पहुंचे थे।

 

मुस्लिम परस्त है Bigg Boss? ख़ास समुदाय को विनर बनाने का लगा आरोप

Tags

Bigg bossbigg boss ottbigg boss ott 3 winnerSana MaqboolSana Maqbool boyfriendश्रीकांत बुरेडी
विज्ञापन