September 20, 2024
  • होम
  • Bigg Boss 17: क्या घर से बेघर होंगे अभिषेक कुमार? कंटेस्टेंट के फैंस को लग सकता है झटका

Bigg Boss 17: क्या घर से बेघर होंगे अभिषेक कुमार? कंटेस्टेंट के फैंस को लग सकता है झटका

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : January 5, 2024, 10:17 am IST

नई दिल्लीः बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स समर्थ जुरेल को नेशनल टीवी थप्पड़ मारने के कारण से अभिषेक कुमार का नाम लगातार खबरों में बना हुआ है। इस मामले को लेकर अभिषेक कुमार के फैंस के लिए अब एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वीकेंड का वार में अभिषेक को बिग बॉस के घर के नियम को तोड़ने का दंड मिल सकता है।

अभिषेक को मिल सकती है सजा

छोटे पर्दे का मशहूर शो बिग बॉस 17 आए दिन खबरों में रहता है। इस शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स अक्सर कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसके कारन सलमान खान का ये रियलिटी शो लाइमलाइट का हिस्सा बन जाता है। इन दिनों अभिषेक कुमार वो बिग बॉस कंटेस्टेंट हैं, जो सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरों के मुताबिक शो के मेकर्स अभिषेक कुमार को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल समर्थ जुरेल को शो के दौरान थप्पड़ मारकर अभिषेक ने बिग बॉस का सबसे बड़ा नियम तोड़ा है, जिसके चलते अब शो के मेकर्स अभिषेक कुमार के खिलाफ बड़ा फैसला ले सकते हैं।

जिसके चलते आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में अभिषेक घर से बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन अगर ऐसा वास्तव में होता है तो बिग बॉस 17 के फैंस और अभिषेक कुमार के चाहने वालों के इससे बड़ा झटका लगेगा।

क्या था पूरा मामला ?

हाल ही में सलमान खान शो बिग बॉस 17 के दौरान अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच हमेशा की तरह काफी वहस हो रही थी। इन दोनों के बीच समर्थ जुरेल भी आ गए और वह अभिषेक को पोक करने लगे। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अभिषेक कुमार अपना आपा खो बैठे और समर्थ की हरकतों पर गुस्सा होते हुए उन्होंने एक जोरदार तमाचा मार दिया।

यह भी पढ़ें- http://Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने 12वीं फेल देखकर विक्रांत मैसी की जमकर प्रशंसा

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन