• होम
  • मनोरंजन
  • Bigg Boss 17: कौन है वो डिंपल वाली गर्ल जिसने मुनव्वर को भेजा सलाम

Bigg Boss 17: कौन है वो डिंपल वाली गर्ल जिसने मुनव्वर को भेजा सलाम

नई दिल्ली: बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। सलमान खान के शो ने दर्शकों के मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुछ दिन पहले ही मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। बता दें […]

Bigg Boss 17
inkhbar News
  • December 21, 2023 9:36 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली: बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। सलमान खान के शो ने दर्शकों के मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुछ दिन पहले ही मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी।

बता दें कि घर में जाने से पहले आयशा ने ये दावा किया था कि वह मुनव्वर का असलियत सभी के सामने लाएंगी। लेकिन दर्शकों को ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिला। बल्कि घर के अंदर दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में मुनव्वर और आयशा को बाहर की बातें शेयर करते हुए देखा गया।

एक हसीना ने मुन्नवर को भेजा सलाम

जानकारी दे दें कि मुनव्वर, आयशा(Bigg Boss 17) से कहते हैं कि पहले वीकेंड के वार में उनका फ्रेंड विशाल आया था और उन्होंने कहा था कि एक डिंपल वाली लड़की ने आपको सलाम भेजा है। मुझे लगा कि वो तुम हो…… इस बात पर आयशा कहती हैं मैंने तो कोई मैसेज नहीं भिजवाया था और ना ही नाजिया के डिंपल आते है। तो फिर कौन है वो लड़की?

ईशारों-ईशारों में लिया किसका नाम?

आयशा ने आगे कहा कि मेरे दिमाग में ऐसी एक लड़की का नाम आ रहा है जिसके डिंपल पड़ते हैं। इस बात पर मुनव्वर पूछते हैं कि क्या उसका नाम ज से शुरू होता है? तो इसपे आयशा कहती हैं नहीं उस लड़की का नाम A शुरू होता है और वह आपकी लाइफ से जुड़ी हुई भी है।

लोगों ले रहें अंजलि अरोड़ा का नाम

बता दें कि इस एपिसोड को देखने के बाद कई दर्शकों ने कच्चा बदाम गर्ल यानी अंजलि अरोड़ा का नाम ले रहे हैं और कई फैंस ने तो मुनव्वर को खिलाड़ी भी कहा है। गौरतलब है कि मुनव्वर और अंजलि की मुलाकात कंगना रनौत के शो लॉकअप पर हुई थी। शो के दौरान दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों अपने अपने रास्ते निकल पड़ें।

यह भी पढ़े: