September 8, 2024
  • होम
  • बिग बॉस-16 : प्रियंका बन सकती है शो की विनर, ये विशेषताएं दिलाएंगी ट्रॉफी

बिग बॉस-16 : प्रियंका बन सकती है शो की विनर, ये विशेषताएं दिलाएंगी ट्रॉफी

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 7, 2022, 10:20 pm IST

मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ ने आते ही दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। टीवी एक्टर्स, रैपर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सहित 16 कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बने हैं। इस सीजन में वीकेंड का वार एपिसोड शुक्रवार और शनिवार को टेलीकास्ट हो रहा है। अब ऐसा है कौन-सा कंटेस्टेंट हैं जिसके जीतने के काफी चांस हैं, आइए बताते हैं आपको इस खबर में।

आपको बता दें, प्रियंका चाहर चौधरी के शो जीतने के काफी चांस हैं क्योंकि उनकी फैन फॉलोविंग बेहद अच्छी है। साथ ही वह शो में अपनी बात रखना अच्छे से जानती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके गेम को पसंद कर रहे हैं।

इसीलिए जीत सकती हैं प्रियंका

प्रियंका चौधरी के जीतने के काफी चांस हैं क्योकि वो घर के हर मुद्दे पर इन्वॉल्व होती है, अपना पक्ष अच्छे से रखती हैं। प्रियंका कलर्स की बहू हैं, देखा गया है कई बिग बॉस में पहले भी कलर्स की बहुओं को इसका फायदा मिल चूका है। अभिनेत्री लोगों को रुबीना दिलैक की याद दिलाती हैं। उनके हर रूप शो में दिखते हैं साथ ही टास्क जीतने का जुनून भी। इसके अलावा वह हर मुद्दे पर अपना पक्ष रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री की अच्छी फैन फॉलोविंग हैं, दर्शक भी उनके गेम को पसंद कर रहे हैं। यही कारण हैं कि वो शो की ट्रॉफी आसानी से अपने नाम कर सकती हैं।

ये कंटेस्टेंट भी जीत सकते हैं शो

वहीं अगर बात करे शो में कौन प्रियंका को टक्कर दे सकता है तो इसमें सबसे पहला नाम शिव का आता है। शिव ठाकरे पहले ही मराठी बिग बॉस के विजेता हैं। उन्हें ये अच्छे से पता है किस मुद्दे पर बात रखनी है और किस पर नहीं। इसीलिए वो प्रियंका को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन