September 8, 2024
  • होम
  • बिगबॉस: शो के सबसे पहले कंटेस्टेंट होंगे अब्दु रोजिक, सलमान ने किया ऐलान

बिगबॉस: शो के सबसे पहले कंटेस्टेंट होंगे अब्दु रोजिक, सलमान ने किया ऐलान

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 27, 2022, 10:53 pm IST

मुंबई: सलमान खान अपने पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसके बाद दर्शक शो को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। अब शो के नए प्रोमो में ग्रैंड प्रीमियर की डेट की घोषणा कर दी गई है। शो का प्रीमियर 1 अक्टूबर को होने वाला है, जिसके बाद इसे सोमवार- शुक्रवार रोजाना 10 बजे कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। रविवार और शनिवार में होने वाले वीकेंड के वार को 9ः30 बजे प्रसारित किया जाएगा। वहीं हाल ही में शो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें घर में एंट्री लेने वाले पहले कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान किया गया। बिग बॉस के घर में प्रवेश करने वाले पहले कंटेस्टेंट वो कोई और नहीं बल्कि तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) हैं। इस बात का ऐलान खुद सलमान खान ने किया है।

घर का पहला कंटेस्टेंट

तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक बिगबॉस के पहले कंटेस्टेंट हैं। इस बात की घोषणा खुद सलमान खान ने की। सलमान खान ने अब्दु के नाम का ऐलान करते हुए ये भी बताया कि सिंगर उनकी आने वाली फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” में भी नजर आएंगे। वहीं बिग बॉस का हिस्सा बनकर सिंगर काफी खुश है। साथ ही उन्होंने जनता से उनका साथ मांगा है।

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं

18 साल के अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक के फॉलोवर्स की लिस्ट में कोई कमी नहीं है। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई एक्टर्स से भी ज्यादा है। करीब 3 मिलियन से अधिक उनके चाहने वाले हैं। अब्दु भी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अक्सर मस्ती भरे वीडियो शेयर करते हैं।

 

Raid On PFI: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, PFI देश के दुश्मन और अलकायदा की परछाई है

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन