मनोरंजन

बिग बॉस-16 : ट्रॉफी पकडे हुए प्रियंका की तस्वीर हुई वायरल, फिनाले से पहले पता चला विनर

मुंबई: बिग बॉस -16 के फिनाले के लिए केवल दो दिन रह गए हैं। बिग बॉस से सुंबुल और निमृत बाहर हो चुके हैं। शो का फिनाले जल्द होने वाला है, जिसे होस्ट सलमान खान करने वाले हैं। अब शो का विनर कौन होगा, जानने के लिए हर कोई बेकरार है। अब फिनाले से एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चौधरी बिग बॉस की ट्रॉफी पकडे हुए नजर आ रही है। आइए जानते हैं क्या प्रियंका सच में बिग बॉस की विनर बन गई है ?

प्रियंका है विनर

प्रियंका चौधरी इस सीजन की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार है। पूरे सीजन प्रियंका घर के हर मुद्दे में अपनी आवाज उठाती हुई दिखीं। वीकेंड का वार पर अभिनेत्री ने सलमान खान से काफी डांट भी सुनी थी। हालांकि अभिनेत्री ने कभी भी अपनी बुलंद आवाज को दबने नहीं दिया। अब शो के फिनाले से पहले प्रियंका चौधरी की एक फोटो शेयर की गई है। वायरल हो रही इस तस्वीर में प्रियंका सौफे में बैठी हुई नजर आ रही है। उनके हाथों में बिग बॉस-16 की ट्रॉफी साफ़ दिख रही है। जानकारी के लिए बता दें, अभिनेत्री की ये तस्वीर अर्शी खान ने शेयर की है। अर्शी खान बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट रह चुकी है। अर्शी ने प्रियंका की फोटो शेयर करते हुए उन्हें शो का विनर बताया। अब अर्शी की ये बात कितनी सच होती है ये तो बाद में ही पता चलेगा।

शो में हैं ये कंटेस्टेंट्स

शो बिग बॉस का विनर कौन होगा ? ये जानने के लिए फैंस उत्सुक हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि शिव या प्रियंका में से ही कोई एक विनर होगा। इसके साथ ही शालीन या अर्चना में से कोई पैसे वाला ब्रीफकेस लेकर घर से बेघर हो जाएगा। वहीं निमृत घर की पहली कैप्टन थीं और आखिरी भी। उन्हें लेकर बिग बॉस पर ये आरोप लगते थे कि वो हमेशा उनका फेवर करते हैं। निमृत के जाने के बाद घर में टॉप-5 कंटेस्टेंट बचेंगे जो होंगे- प्रियंका चाहर, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट। दिन-प्रतिदिन शो और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। अब इन टॉप-5 में से किसके हाथ लगेगी बिग बॉस-16 की ट्रॉफी ये देखना काफी मजेदार होने वाला है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

 

Ayushi Dhyani

Recent Posts

मोहम्मद शमी ने की ऐसी गलती, जिससे टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पाई

मोहम्मद शमी को भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।…

6 minutes ago

ममता बनर्जी आतंकवादियों को पाल रही, इस नेता का फुटा गुस्सा, 140 करोड़ लोगों की खतरे में हैं जान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉ. बीआर अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर…

15 minutes ago

बांग्लादेश बोला हसीना को भेजो, भारत ने उठाया ऐसा कदम पड़ोसी मुल्क में हाहाकार

भारत और बांग्लादेश में तनातनी बढ़ती जा रही है. बांग्लादेश ने राजनयिक चिट्ठी भेजकर भारत…

17 minutes ago

लड़के से बात करती थी बेटी तो भड़के बाप ने 3 बार किया बलात्कार, तमाशा देखती मां ने कराया चुप

पीड़ित लड़की ने पुलिस के सामने बयान दिया कि सबसे पहले जुलाई में पिता ने…

23 minutes ago

CBCI द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में PM ने की शिरकत, जानें क्या कुछ कहा..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में आयोजित क्रिसमस समारोह में पहुंचे। यह उन्होंने जर्मनी के क्रिसमस…

25 minutes ago

पाकिस्तानी लड़की ने तो हिला दिया, ऐसी बोली इंग्लिश देखकर लोग हुए हैरान, देखें वीडियो

एक युवा पाकिस्तानी लड़की ने अपनी अनूठी भाषा क्षमताओं के कारण सोशल मीडिया पर दुनिया…

38 minutes ago