September 8, 2024
  • होम
  • बिग बॉस -16: प्रियंका नहीं होगी घर से बाहर बल्कि इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म

बिग बॉस -16: प्रियंका नहीं होगी घर से बाहर बल्कि इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 12, 2022, 6:18 pm IST

मुंबई: बिग बॉस -16 में एक के बाद एक ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। शो को एक महीने से अधिक समय हो चुका है। शो में रोज कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता रहता है। वहीं आज बिग बॉस में शनिवार का वार है। इस दिन सलमान सभी की क्लास लेते नजर आएंगे। वहीं आज एक ऐसा सदस्य होगा जिसे घर छोड़ कर जाना होगा। बिग बॉस-16 का प्रोमो सामने आया था, इस वीडियो सलमान खान ने बताया था कि प्रियंका चाहर चौधरी को सबसे कम वोट मिले हैं।प्रियंका रोते हुए जाने से पहले सबके गले लगते हुए भी नजर आती है। आपको बता दें, ये सच नहीं है।

प्रियंका नहीं होगी बाहर

बिग बॉस के घर में जो दिखाई देता है वो हमेशा सच नहीं होता। खबरे आ रही हैं कि प्रियंका घर से एलिमिनेट नहीं होगी बल्कि दावा है कि इस बार घर से बेघर सुम्बुल और गोरी में से के होगा। शो से ऐसा कोई एलिमिनेट होने वाला है, जिसे पिछले एपिसोड में सलमान खान ने मास्टरमांइड बताया था। ये कोई और नहीं बल्कि वहीं हैं जिन्हें बिग बॉस को धमकाने के चक्कर में करण जौहर ने डांटा भी था। ये कोई और नहीं बल्कि गोरी नागोरी ही है।

गोरी हो गई बाहर

इस बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड प्रियंका चाहर चौधरी, गोरी नागोरी और सुम्बुल तौकीर खान थे। तो हर बार की तरह सुम्बुल को भी उनके फैंस ने बचा लिया, जिसके चलते शो से एलिमिनेट हुई हैं गोरी। दरअसल, गोरी घर में ज्यादा कुछ नहीं कर रही थी। वह सिर्फ थोड़े बहुत लड़ाई झगड़े ही कर रही थी और दर्शकों का मनोरंजन भी सही से नहीं कर पा रही थी। वहीं प्रियंका चाहर को शो का स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट कहा जा रहा है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन