Bhojpuri: सरेआम बदतमीजी का शिकार हुए ये भोजपुरी स्टार्स, जानें पूरा मामला

मुंबई: भोजपुरी सेलेब्स लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को भी कड़ी टक्कर देते हैं। जहां भी भोजपुरी स्टार्स जाते हैं, उन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जमा हो जाती है। जहां एक तरफ इन सितारों के चाहने वाले इन पर खूब प्यार लुटाते हैं, वहीं दूसरी ओर कई भोजपुरी सेलेब्स के साथ बदतमीजी भी हुई है। आइए जानते हैं उन मशहूर भोजपुरी स्टार्स के बारे में जो सरेआम बदतमीजी का शिकार हुए हैं।

1. अक्षरा सिंह

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह के बारे में। ऐसा कहा जाता है कि अक्षरा सिंह फैंस के दिलों की धड़कन हैं। लेकिन सरेआम बदतमीजी का शिकार हुई अक्षरा जब एक बार कार्यक्रम में स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, तब एक व्यक्ति अचानक स्टेज पर आकर उनपर नोट उड़ाने लगा था। उस व्यक्ति की हरकत से अक्षरा सिंह बेहद नाराज हो गईं और साथ ही उस वक्त कार्यक्रम छोड़ कर चली गईं थी।

2. पवन सिंह

उन भोजपुरी सेलेब्स की लिस्ट में पवन सिंह का नाम भी शामिल हैं, जिनके साथ सरेआम बदतमीजी हुई है। दरअसल पवन सिंह यूपी के बलिया जिले में एक निजी पार्टी में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। जिस वक्त पवन सिंह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी अचानक भीड़ में से किसी व्यक्ति ने उन पर पत्थर फेंका, जो उनके सिर पर जा लगा। इस हादसे के बाद पवन सिंह बुरी तरह भड़क गए थे और वह स्टेज से ही चिल्लाने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिसने भी यह हरकत की है, दम है तो सामने आए।

3. खेसारी लाल यादव

बता दें कि इस लिस्ट में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नाम भी शामिल है। खेसारी लाल यादव के लिए नेपाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें वह किसी वजह से पहुंच नहीं पाए थे। इसी बात से काफी नाराज होकर दर्शकों ने खूब तोड़फोड़ और आगजनी की थी. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी खेसारी लाल यादव को बुरी तरह ट्रोल कर अपशब्द तक कहे गए थे। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस से माफी मांगी थी।

4. डिंपल सिंह

सरेआम बदतमीजी का शिकार हुए सेलेब्स की लिस्ट में अगला नाम डिंपल सिंह का आता है। डिंपल सिंह भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ गुंजन सिंह की शादी में शामिल होने पहुची थीं। पवन और डिंपल को देखने के लिए वहां भारी तादाद में लोग मौजूद थे और इस दौरान भीड़ में डिंपल के साथ कुछ लोगों ने काफी बदतमीजी भी की थी।

Tags

Akshara Singhbhojpuri stars in live showbhojpuri stars misbehave incidentbhojpuri stars molest by crowdDimple Singhkhesari lalmisbehave with bhojpuri starsmisbehave with pawan singhpawan singhPriyanka Pandit
विज्ञापन