September 19, 2024
  • होम
  • Bhojpuri Film Awards 2023: अरविंद अकेला कल्लू को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, बेस्ट हीरोइन बनीं आम्रपाली

Bhojpuri Film Awards 2023: अरविंद अकेला कल्लू को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, बेस्ट हीरोइन बनीं आम्रपाली

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : December 27, 2023, 5:58 pm IST

नई दिल्ली। मुंबई के कांदिवली में 18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का भव्य आयोजन किया गया। जहां अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, आम्रपाली दुबे को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही प्रमोद शास्त्री सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुने गए। बता दें कि वर्ष 2005 में शुरू हुए भोजपुरी फिल्म अवार्ड का 18वां संस्करण में बेहद खास रहा।

अवॉर्ड पाने के बाद क्या बोले अरविंद-आम्रपाली

इस दौरान अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि 18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के ऑर्गेनाइजर, भोजपुरी दर्शक और फिल्म जगत से जुड़े तमाम लोगों का दिल से धन्यवाद। ये मेरे लिए सिर्फ सम्मान की बात नहीं है बल्कि एक उम्मीद भी है, जिस पर मैं खड़ा उतरने की कोशिश करता हूं और दर्शकों के भरोसे पर खरा उतरता रहा हूं। दर्शकों की पसंद के साथ-साथ फिल्मों की गुणवत्ता भी मेरी मायने रखती है। वहीं, आम्रपाली दुबे ने कहा कि हर अवार्ड मुझे और बेहतर करने के लिए इंस्पायर करता है। मैं तहे दिल से 18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स का शुक्रिया करना चाहुंगी।

18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में कुल 20 कटेगरी में फिल्मी कलाकारों और तकनीशियन को अवार्ड से नवाजा गया। ये अवॉर्ड थे-

01. आन-बान-शान

सर्वश्रेष्ठ फिल्म- अजय गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- प्रमोद शास्त्री
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष- अरविंद अकेला (कल्लू)
नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- शैलेन्द्र श्रीवास्तव
सर्वश्रेष्ठ संपादक- प्रकाश झा
सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरुष- राजा गुरु

02. आशिकी

सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री- आम्रपाली दुबे
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- कुणाल सिंह

03. दुल्हनिया लंदन से लाएंगे

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म -अभय सिन्हा
हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- संजय महानंद

04. मेरे मीत रे

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) का अवॉर्ड- माया यादव

05. बोल राधा बोल

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर- कानू मुखर्जी
सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक- दिलीप यादव

06. दंडनायक

स्पेशल ज्यूरी मेंशन – यश मिश्रा
सर्वश्रेष्ठ संवाद – एस.के. चौहान
सर्वश्रेष्ठ विशेष गीत-काजल सिंह

07. डोली सजा के रखना

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का अवॉर्ड- रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा, आर्य शर्मा
सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला)- प्रियंका सिंह
सर्वश्रेष्ठ गीत – सुमित सिंह चंद्रवंशी

08. मां का आंचल

सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड – नीलाभ तिवारी, अंजनी तिवारी और संदीप सिंह
सर्वश्रेष्ठ कहानी- सतेन्द्र सिंह

10. अर्धनारी

सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफर- अशोक यादव एवं अनुज

11. सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता- दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

12. सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री- अंजना सिंह

13. लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- मधु मिश्रा

14. विशेष पुरस्कार- रानी चटर्जी

15. विशेष पुरस्कार- संभावना सेठ

16. भोजपुरी सिनेमा में विशेष योगदान का पुरस्कार – निशांत उज्जवल

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन