September 22, 2024
  • होम
  • Happy Birhday Bharti Singh: नेटवर्थ सुन दंग रह जाएंगे आप, जानें सालाना की कमाई

Happy Birhday Bharti Singh: नेटवर्थ सुन दंग रह जाएंगे आप, जानें सालाना की कमाई

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : July 3, 2022, 9:03 pm IST

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कॉमेडी करने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। आज भारती सिंह 38 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें ब्लेसिंग्स दे रहे हैं, ऐसे में उनके पति हर्ष लिंबाचिया उन्हें विश न करे ऐसा कैसे हो सकता है। इसके अलावा क्या आप जानते हैं भारती एक शो करने के कितने पैसे चार्ज करती हैं ?

भारती की फीस

आज के समय में भारती सिंह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। कॉमेडी शो में अपना जादू दिखाना हो या किसी शो को होस्ट करना हो भारती हर काम में कमाल का प्रदर्शन करती हैं। भारती एक शो के लिए 25 से 30 लाख रुपए की फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा वो लाइव इवेंट के लिए करीब 15 लाख रुपए की रकम लेती हैं। भारती की सालाना कमाई लगभग 8 करोड़ रुपए है।

नेटवर्थ कलेक्शन

मुंबई के अंधेरी में भारती का शानदार घर है। उनके पास BMW X7 और Audi Q5 जैसी कमाल की कार है। भारती आज अच्छी जिंदगी जीती हैं। उनकी नेटवर्थ 30 करोड़ रुपए है।

भारती के मोटापे का उड़ाया मजाक

बचपन से भारती का वजन काफी ज्यादा था। ऐसे में जब वो कॉमेडियन बनने पंजाब से मुंबई आईं तब उनका ये सफर इतना आसान नहीं था। वो मोटी थीं इसलिए लोग उनकी कॉमेडी और उनका मजाक उड़ाते थे।

भारती ने इसे लेकर दुखी जरूर होती थी लेकिन उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भारती सेकंड रनरअप रही और यहीं से शुरू हुआ उनका कॉमेडियन बनने का रास्ता। इसके बाद भारती कॉमेडी सर्कस में नजर आईं। इसके बाद भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें