September 19, 2024
  • होम
  • भारती ने किया गणपति का विसर्जन किया, नारे लगाती नजर आई कॉमेडियन

भारती ने किया गणपति का विसर्जन किया, नारे लगाती नजर आई कॉमेडियन

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 1, 2022, 9:55 pm IST

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने घर में गणपति का विसर्जन किया। उन्होंने अपने घर में ही एक आर्टिफिशियल पॉन्ड बनाकर गणेश जी महाराज का विसर्जन किया है। उनके अलावा और भी कई लोग वीडियो में दिख रहे हैं। सभी भारती सिंह का साथ देते दिख रहे हैl

बप्पा का विसर्जन

फोटोग्राफर विरल भयानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भारती सिंह के घर पर बप्पा का विसर्जन।’ विरल भयानी का वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इसे 22 मिनट में 2200 के लगभग लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो पर 36 कमेंट किए किये गए हैं। कई लोगों ने गणपति बप्पा मौरेया लिखा है। वहीं कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं।

भारती का वीडियो

वीडियो में भारती सिंह को श्री गणेश जी को उठाकर पॉन्ड की ओर लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह गणपति बप्पा का विसर्जन करती हैंl भारती सिंह हास्य कलाकार हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शो में कॉमेडी कर फैंस का दिल जीता है। इसके अलावा वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कई शो में एंकरिंग करती हुई भी दिखती है।

गणपति की भक्त है भारती

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बचपन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। पंजाब की रहने वाली भारती सिंह के पिता का निधन बहुत ही छोटी उम्र में हो गया था, तब से पूरे घर की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई थी। भारती सिंह ने मुंबई में आकर एक कड़ा संघर्ष किया है और आज भारती सिंह कॉमेडी की दुनिया का ना सिर्फ एक बड़ा नाम हैं, बल्कि उनकी जिंदगी में शोहरत की भी कोई कमी नहीं है। भारती सिंह जब से मुंबई आई हैं तब से वह खूब धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाती हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन