October 1, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी, तस्वीर हुई वायरल
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी, तस्वीर हुई वायरल

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी, तस्वीर हुई वायरल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 20, 2022, 12:03 pm IST
  • Google News

नई दिल्ली : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से लगातार बॉलीवुड और टीवी कलाकार जुड़ते नज़र आ रहे हैं। जहां अब टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी जुड़ते नज़र आ रहे हैं। अब तक राहुल गाँधी को कई कलाकारों का समर्थन मिला है। इस लिस्ट में पूजा भट्ट, सुशांत सिंह और रिया सेन जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है। अब इस लिस्ट में बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नाम भी जुड़ गया है।

वायरल हुई तस्वीर

राहुल गाँधी के साथ दोनों अभिनेत्रियों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ आकांक्षा पुरी और रश्मि देसाई नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ कांग्रेस पार्टी ने कैप्शन में लिखा, ‘रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में जुड़ गई है। साथ ही अभिनेत्री ने भी कांग्रेस की इस पोस्ट को रीट्वीट किया है।

बॉलीवुड का लगातार मिल रहा है साथ

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लगातार बॉलीवुड का साथ मिल रहा है। कल अभिनेत्री रिया सेन राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं हैं। रिया ने राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर तक यात्रा की। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई।

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी हिस्सा लिया था

बता दें कि इससे पहले जब भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में थी तब अभिनेत्री पूजा भट्ट इसमे शामिल हुई थी। पूजा ने क ट्वीट में बताया था कि उन्होंने लगभग 10 किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र आने के बाद टीवी अभिनेता सुशांत सिंह भी इसमें शामिल हुए थे।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन