Bhupinder Singh: इस वजह से गायक भूपिंदर सिंह को संगीत से हो गई थी नफरत, फिर इस तरह की धमाकेदार वापसी

नई दिल्ली। संगीत जगत के दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। इस महान गायक के निधन की जानकारी उनकी पत्नी और मशहूर गायिका मिताली सिंह दी है।

गाना सुनने वाले हो जाते थे मंत्रमुग्ध

बॉलीवुड ने आज एक और दिग्गज गायक को खो दिया है। दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। संगीत की दुनिया के दिग्गज भूपिंदर सिंह अपनी भारी आवाज के लिए पहचाने जाते थे। पार्श्व गायक बॉलीवुड के कई गानों को अपनी बेहतरीन आवाज से नवाजा है। उनके द्वारा गाए सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर सुनाई देते हैं। बता दें कि भूपिंदर सिंह को संगीत विरासत में मिला था और इसी कारण जब वह गाते थे तो गाना सुनने वाले बस मंत्रमुग्ध रह जाते थे।

संगीत से नफरत का ये था कारण

बता दें कि गायक भूपेंद्र सिंह का जन्म ब्रिटिश राज के दौरान साल 1940 में पंजाबी परिवार में पटियाला में हुआ था। उनके पिता भी बहुत अच्छे संगीतकार थे और इस कारण उन्हें बचपन से ही संगीत की शिक्षा दी जाने लगी थी। उनको जानने वालो के अनुसार गायक भूपिंदर सिंह के पिता सिखाने के मामले में बेहद सख्त थे और इसी कारण से बचपन में भूपिंदर सिंह को संगीत से नफरत सी हो गई थी। उस दौरान उन्हें गाना सीखना बिलकुल भी पसंद नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे समझ बढ़ी वैसे- वैसे उनकी संगीत में उनकी रुचि भी बढ़ने लगी। और इस संगीत की दुनिया में शानदार वापसी की।

भारी आवाज के लिए पहचाने जाते थे गायक

बॉलीवुड जगत से सोमवार की रात एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है। महान गायक के निधन के बारे में जानकारी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने जानकारी दी। बता दें कि भूपिंदर सिंह को उनकी भारी आवाज के लिए जाना जाता था। उन्होंने बॉलीवुड के कई बेहतरीन गानो में को अपनी आवाज दी है। सोमवार की शाम गायक के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी मिताली सिंह ने कहा कि “वह कुछ समय से सवास्थ्य के कई समस्याओं से लगातार जूझ रहे थे।” उनके निधन के बाद जानकारी सामने आई है की उनका अंतिम संस्कार कोविड के चलते परिवार के कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में ही किया जाएगा।

Tags

best of bhupinder singhbhupinder singhbhupinder singh deathbhupinder singh death newsbhupinder singh diedbhupinder singh diesbhupinder singh familybhupinder singh ghazalbhupinder singh ghazalsbhupinder singh news
विज्ञापन