• होम
  • मनोरंजन
  • बड़े मियां छोटे मियां : अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल

बड़े मियां छोटे मियां : अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल

मुंबई: अली अब्बास जफर की अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की कास्ट में दो नाम तो पहले से ही फ़ाइनल थे। ये दो नाम अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का है। दोनों को पहली बार स्क्रीन पर साथ देखा जाएगा। लेकिन सवाल ये था कि इस स्क्रीन पर कौन सी अभिनेत्री उनके साथ नज़र […]

  • November 27, 2022 6:01 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

मुंबई: अली अब्बास जफर की अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की कास्ट में दो नाम तो पहले से ही फ़ाइनल थे। ये दो नाम अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का है। दोनों को पहली बार स्क्रीन पर साथ देखा जाएगा। लेकिन सवाल ये था कि इस स्क्रीन पर कौन सी अभिनेत्री उनके साथ नज़र आएगी। अब जवाब मिल गया है। फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जहां फिल्म में फीमेल लीड का नाम भी सामने आ गया है।

ये एक्ट्रेस हुई फाइनल

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म में जिस अभिनेत्री को कास्ट किया गया है, वो है मानुषी छिल्लर। खबरों के मुताबिक मानुषी छिल्लर को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है। इसके अलावा फिल्म में दो और एक्ट्रेस नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर का नाम तो पहले ही सामने आ गया है। अब जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी, अब धीरे-धीरे फिल्म से जुड़े कलाकारों के नाम सामने आते रहेंगे।

फिर दिखेगी अक्षय और मानुषी की जोड़ी

मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में दिखी थी। इसी फिल्म से मानुषी ने डेब्यू किया था। ऐसे में अक्षय कुमार के साथ ये मानुषी की दूसरी फिल्म होगी। फैंस भी दोनों को दोबारा साथ में देखने के लिए उत्सुक हैं।

1998 में आया था पहला वर्जन

कुछ ही समय पहले अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की अनाउंसमेंट कर दी है। एक एक्शन पैक्ड प्रोमो के साथ फिल्म का ऐलान किया गया था। बता दें, यह फिल्म साल 1998 में इसी नाम से आई फिल्म का दूसरा वर्ज़न होगी। फिल्म के पहले भाग में गोविंदा और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। फिल्म में राम्या कृष्णनन और रवीना टंडन बतौर फीमेल लीड नज़र आई थीं।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल