बबीता जी का गोल्डन लुक देख जेठालाल के उड़ गए होश, देखिए वीडियो

मुंबई: “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” ये शो दर्शकों को बेहद पसंद है। इस शो में लोगों को जो सबसे ज्यादा पसंद आता है वो है बबीता के प्रति जेठालाल की दीवानगी। जी हाँ! बबीता जी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देख फैंस के तो होश ही उड़ गए हैं। अब जब लोगों के दिमाग में बबीता की ये वीडियो छप गई है तो हमारे जेठा भाई का क्या हाल होगा,ये तो बाद की बात है। मुनमुन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस उनके लुक की खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

बबीता का गोल्डन लुक

पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। एक्ट्रेस अपने फोटोज और वीडियोज अक्सर साझा करती हैं। इस बीच मुनमुन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। वीडियो में मुनमुन गोल्डन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स काफी पसंद कर रहे हैं।

कौन बनेगा तारक मेहता

नए तारक मेहता के रूप में जैनिराज राजपुरोहित को कास्ट करने को लेकर असित मोदी ने कहा कि ये खबर बिल्कुल गलत है। अब तक तारक मेहता के किरदार के लिए किसी को भी फाइनल नहीं किया गया है। असित मोदी ने कहा- मुझे नहीं पता ये खबरें कहाँ से आती हैं, लेकिन ये बिल्कुल निराधार हैं। अब तक किसी को भी तारक मेहता के रोल के लिए कास्ट नहीं किया गया है। जब भी हमें नए तारक मेहता मिलते हैं, तो आपको खुद पता चल जाएगा।

शैलेश लोढ़ा ही मेकर्स की पहली पसंद

वैसे तारक मेहता के रोल के लिए तो शैलेश लोढ़ा ही मेकर्स की पहली पसंद थे, लेकिन अब लगता है शैलेश ने शो में वापस नहीं आने का मन बना लिया है। शैलेश और शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के बीच चल रही कोल्डवार तो जग जाहिर है। इस संबंध में प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था कि शैलेश लोढ़ा अगर वापस आते हैं तो ठीक वरना नए तारक तो आएंगे ही। असित मोदी ने शैलेश पर तीखी टिप्पणी की थी, वहीं शैलेश इंस्टा पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसे लोग असित मोदी से जोड़कर देखते हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

babitababita and jethalal funnybabita boobsbabita hotbabita hot boobsbabita jethalalbabita jibabita ji boyfriendbabita ji familybabita ji hot
विज्ञापन