September 17, 2024
  • होम
  • 21 साल बाद तलाक पर छलका दर्द, अर्जुन रामपाल ने कहा…. 'अंदाजा नहीं था क्या हो गया'

21 साल बाद तलाक पर छलका दर्द, अर्जुन रामपाल ने कहा…. 'अंदाजा नहीं था क्या हो गया'

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : August 1, 2024, 9:27 pm IST

नई दिल्ली: 51 साल के हो चुके अर्जुन रामपाल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बिना शादी के पिता बनने वाले अर्जुन ने मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों ने 1998 में लव मैरिज की थी। 21 साल बाद यानी 2019 में अर्जुन और मेहर अलग हो गए। शादीशुदा और दो बेटियों के पिता होने के बावजूद उन्होंने मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट करना शुरू कर दिया था। अब मेहर जेसिया से अलग होने के सालों बाद अर्जुन ने कहा कि जब उनकी शादी हुई थी तब वह सिर्फ 24 साल के थे। इसके साथ ही उन्होंने माना कि तलाक के बाद उन्हें गहरा खालीपन महसूस किया ।

तलाक के बाद अर्जुन रामपाल दुखी और नाखुश थे

Arjun Rampal talks about Mehr Jesia divorce; says girlfriend Gabriella  Demetriades is 'very close' to his ex-wife | Bollywood - Hindustan Times

अर्जुन रामपाल ने :’ द रणवीर शो ‘ पॉडकास्ट पर 2019 में मेहर जेसिया से तलाक के बाद के अपने अनुभव साझा किए। 51 साल के अर्जुन ने कहा कि 21 साल की शादी के बाद तलाक से उन्हें गहरा खालीपन महसूस हुआ है। उन्होंने खुद को शादी टूटने का जिम्मेदार माना और कहा कि वे दुखी और नाखुश थे। अर्जुन ने कहा कि 24 साल की उम्र में शादी होने पर उन्हें आगे क्या होगा इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले आपको परिपक्व होना होगा. पुरुष महिलाओं की तुलना में देर से परिपक्व होते हैं। ये सच है कि हम मूर्ख हैं. अगर आप शादी में सफल होना चाहते हैं तो आपको इंतजार करना होगा। अर्जुन ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने साथ दोस्तों को अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड से शादी करते देखा है और वे आज खुशी-खुशी शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। हालांकि अर्जुन का मानना ​​है कि ये सिर्फ एक चमत्कार है.

घर का खाना याद आता है

Father's Day Exclusive! Arjun Rampal: My kids teach me to value life more  each day | Hindi Movie News - Times of India

अब अर्जुन का मानना है कि तलाक भले ही दो लोगों के बीच में होती है, लेकिन परेशान पूरा परिवार होता है. उन्होंने कहा, तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता और इसका सबसे ज़्यादा दुख आपके बच्चों को होता है। शुरुआत में आपको लगता है कि अब आप आज़ाद हैं, लेकिन अंत में आप असहज और अकेला महसूस करते हैं। आपको अपना घर याद आने लगता है। ख़ास तौर पर घर का बना खाना।

 

ये भी पढ़े:-  बिना हेडफोन नहीं देख पाएंगे ये हिंदी फिल्में, भर-भरकर हैं इंटीमेट सीन्स

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन