• होम
  • मनोरंजन
  • अर्जुन कपूर नहीं सह पा रहे जुदाई का गम, ब्रेकअप के बाद भी मलाइका को देर रात करते है मैसेज

अर्जुन कपूर नहीं सह पा रहे जुदाई का गम, ब्रेकअप के बाद भी मलाइका को देर रात करते है मैसेज

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन से पूछा गया कि क्या आपने कभी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को देर रात मैसेज किया है? इस पर अर्जुन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया हां, मैंने अपनी एक्स को देर रात मैसेज किया है।

Arjun Kapoor, Malaika Arora, Breakup, Entertainment
inkhbar News
  • November 27, 2024 4:22 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई मशहूर जोड़ियां हैं, जिनके ब्रेकअप के बाद फैंस उनसे जुड़े हैं। इनमें से एक जोड़ी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की भी है, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते है। हालांकि जब अर्जुन कपूर ने अपनी सिंगल होने के बात फैंस को बताई थी तो सब हैरान रह गए थे। बता दें हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे किए है, जिसे सुनने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

अर्जुन ने क्या कहा

अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया कि वह अब सिंगल हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद एक इंटरव्यू में अर्जुन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बातचीत की और एक मजेदार किस्सा साझा किया। इंटरव्यू के दौरान अर्जुन से पूछा गया कि क्या आपने कभी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को देर रात मैसेज किया है? इस पर अर्जुन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया हां, मैंने अपनी एक्स को देर रात मैसेज किया है।

अर्जुन ने पूछ लिया ये सवाल?

वहीं उन्होंने मजाकिया अंदाज में दर्शकों से भी पूछा कौन है जिसने अपनी एक्स को मैसेज नहीं किया? अर्जुन के इस जवाब पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। हालांकि, यह साफ़ नहीं हो सका कि अर्जुन ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका को ये मैसेज उनके साथ रिश्ते में रहते हुए भेजे थे या उनके ब्रेकअप के बाद। हालांकि अर्जुन के ऐसे जवाब से फैंस के बीच जमकर चर्चा हो रही है और उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

अर्जुन कपूर की नेगेटिव रोल

फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने नेगेटिव किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं अर्जुन का ऐसा कहना हैरान करने वाला जरूर था, लेकिन इसके साथ ही ये सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या एक्टर अभी भी मलाइका को देर रात मैसेज करते होंगे?

ये भी पढ़ें: सलमान खान के बाद लॉरेंस गैंग के निशाने पर रैपर बादशाह, उनके रेस्टोरेंट पर हमला!