September 20, 2024
  • होम
  • अनुष्का ने पैपराजी के साथ किया ख़राब बर्ताव, नेटिजन्स ने किया ट्रोल

अनुष्का ने पैपराजी के साथ किया ख़राब बर्ताव, नेटिजन्स ने किया ट्रोल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 6, 2022, 8:33 pm IST

मुंबई: अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर खूब सुर्ख़ियों में है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनकी किसी फिल्म से नहीं जुड़ हिअ बल्कि एयरपोर्ट स्पॉटिंग का है। दरअसल हाल ही में अनुष्का और विराट को उनकी बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस मौके पर पैपराजी ग्रुप अनुष्का और विराट की तस्वीरें क्लिक करने लगा। फिर अचानक अनुष्का गुस्सा हो जाती है। आइए जानते हैं अनुष्का को पैपराजी पर गुस्सा क्यों आया। साथ ही कैमरामैन के साथ इस तरह के बर्ताव के लिए उन्हें ट्रोल क्यों किया जा रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

अक्सर एयरपोर्ट पर विराट और बेटी वामिका के साथ अनुष्का को स्पॉट किया जाता है। फिर पैपराजी ग्रुप पर अनुष्का क्यों गुस्सा हुई। दरअसल, ये बात विराट और अनुष्का पहले भी कई बार बोल चुकें हैं कि वह नहीं चाहते कि वामिका की तस्वीरें खींची जाएं। इस बार भी अनुष्का ने पैपराजी से इशारा करते हुए गुस्सैल स्वभाव में कहा, ‘ये क्या कर रहे हो।’ अनुष्का के इस सवाल पर कैमरामैन ने कहा -उन्होंने बेबी की फोटो क्लिक नहीं की है, वे सिर्फ उनकी और विराट की फोटो खींच रहे हैं। अब नेटिजन्स अनुष्का पर जमकर गुस्सा कर रहे हैं और उन्हें घमंडी कह रहे हैं। लोगों को अनुष्का का ये बर्ताव जरा भी पसंद नहीं आ रहा है।

3 साल के ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी

तीन साल के ब्रेक के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस मूवी में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करने वाली है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली है. हालांकि, एक्ट्रेस एक महीने से इस किरदार में खुद को ढालने की तैयारी कर रही थी, जिसकी तस्वीरें वो अक्सर ही सोशल मीडिया में शेयर पर फैंस के साथ करती रहती थी।

 

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे VS उद्धव ठाकरे! दशहरा रैली ने बता दिया असली शिवसेना किसकी?

Fire Break Out in Gandhi Nagar: गांधी नगर कपड़ा मार्केट में इमारत की दूसरी मंजिल से शव बरामद

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन