बेटी वामिका के साथ अनुष्का ने की खूब मस्ती, कहा-प्ले डेट में गई थीं

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद अनुष्का ने शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का स्लाइड पर मस्ती करती दिख रही हैं। फैंस अनुष्का के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर खूब सुर्ख़ियों में है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्लाइड पर मस्ती करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में अनुष्का झूले की तरफ भागती हुई भी नजर आ रही हैं। साथ ही अभिनेत्री स्लाइड से फिसलते हुए नीचे आती हैं। अनुष्का ने इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपनी बेटी के साथ प्ले डेट पर आई थी और वहां पर मैंने भी बहुत मस्ती के साथ बचपना किया।’ वीडियो देख ऐसा लग रहा है, जैसे अनुष्का अपने बचपन के दिनों को ​​​​​​​याद कर रही हो।

इतनी संपत्ति के मालिक है अनुष्का और विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पास कई संपत्तियां हैंl वहीं विराट कोहली के पास कहीं आलीशान गाड़ियां हैंl दोनों अपने अपने फील्ड में अव्वल है। वहीं गोल्डन एरा के सुपर स्टार रहे किशोर कुमार के जुहू वाले घर को रेस्टोरेंट बनाने की खबरें तेजी से फैल रही है। ये रेस्टोरेंट और कोई नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बदौलत बनने जा रहा है। दरअसल हाल ही में क्रिकेकर विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू वाले बंग्ले का एक बड़ा भाग किराए पर लिया है।

3 साल के ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी

तीन साल के ब्रेक के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस मूवी में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करने वाली है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली है. हालांकि, एक्ट्रेस एक महीने से इस किरदार में खुद को ढालने की तैयारी कर रही थी, जिसकी तस्वीरें वो अक्सर ही सोशल मीडिया में शेयर पर फैंस के साथ करती रहती थी।

 

 

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, देश कर रहा है बापू को नमन

Navratri 2022: महाष्टमी के दिन कैसे करें महागौरी की पूजा अराधना, जाने पूजा की पूरी विधि

Tags

anushkaAnushka Sharmaanushka sharma affairanushka sharma and virat kohlianushka sharma babyanushka sharma baby girlanushka sharma dance songsanushka sharma filmsanushka sharma interviewanushka sharma live
विज्ञापन