मनोरंजन

स्वामी दयानंद गिरि आश्रम पहुंचे अनुष्का और विराट, संतो के लिए करवाया भंडारा

मुंबई: अनुष्का और विराट की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। अक्सर दोंनो को स्पॉट किया जाता है। वहीं 9 फरवरी से इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज शुरू होने वाली है। इसी बीच अनुष्का और विराट स्थित स्वामी दयानंद गिरि आश्रम पहुंचे। दोनों ने मंगलवार को यहाँ के संतों के लिए भंडारा भी रखा। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

वायरल हुई तस्वीरें

कपल ने ब्रह्मलीन दयानंद गिरि की समाधि के दर्शन किए और गंगा आरती में भी शामिल हुए। साथ ही विराट-अनुष्का ने आश्रम के संतों के साथ तस्वीरें खींचवाई। इस दौरान दोनों सिंपल लुक में नजर आए। वहीं 31 जनवरी को कपल ने आश्रम में भंडारा रखा। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

दर्शन करने जाते हैं तमाम सेलेब्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साल 2015 में स्वामी दयानंद गिरि आश्रम पहुंचे थे, जिसके बाद से ही तमाम हस्तियां यहां दर्शन करने आते हैं। आपको बता दें, करीब 50 सालों तक स्वामी दयानंद ने देश और विदेश में वेदांत की शिक्षा दी।साल 2000 में ऑल इंडिया मूवमेंट फॉर सेवा संस्था की दयानंद गिरि ने स्थापना की थी। खबरों की मानें तो दयानंद गिरि ने ऋषिकेश में इस आश्रम की स्थापना 1960 के दशक में की थी। साल 2015 में स्वामी दयानंद गिरि ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

इतनी संपत्ति के मालिक है अनुष्का और विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पास कई संपत्तियां हैंl वहीं विराट कोहली के पास कई सारी आलीशान गाड़ियां हैंl दोनों अपने अपने फील्ड में अव्वल है। वहीं गोल्डन एरा के सुपर स्टार रहे किशोर कुमार के जुहू वाले घर को रेस्टोरेंट बनाने की खबरें तेजी से फैल रही है। ये रेस्टोरेंट और कोई नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बदौलत बनने जा रहा है। दरअसल हाल ही में क्रिकेकर विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू वाले बंग्ले का एक बड़ा भाग किराए पर लिया था।

3 साल के ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी

तीन साल के ब्रेक के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस मूवी में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करने वाली है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली है. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस किरदार में खुद को ढालने की बहुत तैयारी की थी, जिसकी तस्वीरें वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Ayushi Dhyani

Recent Posts

वेब सीरीज आश्रम 4 पर बड़ा अपडेट, OTT पर इस दिन होगी रिलीज

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम 2020 में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर…

7 hours ago

भव्य महाकुंभ के मेले में अखाड़ा और पेशवाई का क्या योगदान होता है ?

भव्य महाकुंभ के मेले दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान त्रिवेणी संगम पर आस्था…

8 hours ago

किशोर ने किन्नरों पर लगाया लिंग परिवर्तन कराने का आरोप, पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक किशोर को जबरन किन्नर बनाने का मामला सामने आया…

8 hours ago

मैं इस्तीफा तो दे दूंगा लेकिन… अंबेडकर विवाद पर शाह ने कर दी विपक्ष की बोलती बंद!

गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफा मांगने वाली मांग का भी जवाब दिया।…

8 hours ago

छात्र पीएम नरेंद्र मोदी से कर सकेंगे बात, जल्दी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें

परीक्षा पे चर्चा 2025' के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक छात्र 14 जनवरी 2025 तक…

8 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए जेपीसी गठित, प्रियंका गांधी, सुप्रिया सुले और संबित पात्रा समेत 31 सदस्य

जेपीसी इस बिल पर सभी सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा करेगी। बताया…

8 hours ago