September 8, 2024
  • होम
  • अंकित से मिलने चंडीगढ़ पहुंची प्रियंका, जुनूनियत के सेट पर दिया सरप्राइज

अंकित से मिलने चंडीगढ़ पहुंची प्रियंका, जुनूनियत के सेट पर दिया सरप्राइज

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : February 27, 2023, 4:04 pm IST

मुंबई: उड़ारियां जोड़ी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता काफी चर्चा में रहते हैं। उड़ारियां’ से लेकर ‘बिग बॉस 16’ तक दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते आए हैं। अब अभिनेत्री और अंकित गुप्ता के लेटेस्ट वीडियोज ने पूरे सोशल मीडिया की लाइमलाइट चुरा ली। उनका साथ में ये वीडियो देख ‘प्रियांकित’ के फैंस बेहद खुश हो गए है।

बिग बॉस-16 से निकलने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी मुंबई से चंडीगढ़ पहुंची। चंडीगढ़ जाते ही प्रियंका के परिवार ने उनका ग्रेंड वेलकम किया और फिर वह सीधे अपने क्लोज फ्रेंड अंकित गुप्ता से मिलने पहुंची। अभिनेत्री , अंकित गुप्ता से मिलने उनके शो जुनूनियत पर चली गई। जैसी ही अंकित को पता चला कि उनसे मिलने प्रियंका आ रही है तो उन्होंने एक्ट्रेस के लिए सरप्राइज पहले से ही रेडी रखा था।

अंकित का गिफ्ट

अपने मेकअप रूम में अंकित ने प्रियंका के लिए सरप्राइज अर्रेंज किया हुआ था। उन्होंने प्रियंका को अच्छा महसूस कराने के लिए मेकअप रूम को गुब्बारों से सजाया हुआ था। उसके बाद प्रियंका ने केक भी कट किया। शूटिंग के लेट नाईट होने की वजह से अंकित प्रियंका से बाहर मिलने नहीं जा सके। यही वजह थी कि वो सेट पर खुद ही मिलने पहुँच गई। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग अंकित की खूब तारीफ कर रहे है। साथ ही अंकित का इतना प्यार गिफ्ट देखकर प्रियंका ख़ुशी से झूम उठी। इसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर साफ़ नजर आ रही है।

अंकित-प्रियंका की जोड़ी

एक वीडियो में प्रियंका और अंकित के स्पेशल बॉन्ड की झलक साफ़ नजर आ रही है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे सड़कों पर टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका व्हाइट को-ऑर्ड सेट में नजर आईं तो वहीं अंकित ब्लू जींस के साथ पिंक-व्हाइट चेक शर्ट में दिखाई दिए। आपको बता दें, अंकित और प्रियंका के फैंस के लिए दोनों को साथ में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता है। दोनों से जुड़ी तस्वीरें और फोटोज देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन