Animal: मुंबई के सिनेमाघरों में चलेंगे एनिमल के देर रात तक शो, फैंस की डिमांड

नई दिल्लीः रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ अपनी रिलीज के एक दिन के अंदर ही काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणबीर के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में सराही गई, संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म को खूब सराहना मिली है। फिल्म ने सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ को इकट्ठा करने में कामयाब रही है। अब खबर आ रही है कि रणबीर की इस फिल्म को देर रात तक भी फैंस देख सकेंगे।

फैंस की डिमांड पर चल रहे है देर रात तक शो

खबरों की मानें तो मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जैसे शहरों ने आधी रात के बाद के शो के लिए बुकिंग खोल दी है। मुंबई के भायंदर में मैक्सस सिनेमाज में सुबह 1 बजे, 2 बजे और सुबह 5:30 बजे शो शुरू होंगे। गोरेगांव में पीवीआर ओबेरॉय मॉल ने 12:30 बजे का शो रखा है। पीवीआर सिटी मॉल अंधेरी में 1:05 बजे का शो है। इस बीच, सिनेपोलिस: मैग्नेट मॉल, भांडुप में 1:15 बजे का शो है। इनमें से अधिकतर रविवार (3 दिसंबर) के लिए हैं।

बता दें एनिमल का रन-टाइम 3 घंटे 21 मिनट का है। दिल्ली में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, जब रणबीर से रन-टाइम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में बताया की, हम इतने लंबे वक्त तक कोई फिल्म रिलीज नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम इसके बारे में ठीक महसूस करते हैं। हमें लगा कि कहानी को दर्शकों तक सर्वोत्तम तरीके से पहुंचने के लिए इतने समय की जरूरत है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आ रही है बता दें फैंस से जोड़ी को बहुत प्यार और प्रशंसा मिल रही है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें – http://Vistara: खराब मौसम के चलते हुआ फ्लाइट डायवर्सन, अहमदाबाद और मुंबई से दिल्ली जाने वाली उड़ान की हुई वापसी

Tags

animalanimal movieanimal movie mumbaiBobby DeolBollywood ImagesBollywood PhotosinkhabarLatest Bollywood PhotographsLatest Bollywood photosranbir kapoor
विज्ञापन