September 8, 2024
  • होम
  • Animal: मुंबई के सिनेमाघरों में चलेंगे एनिमल के देर रात तक शो, फैंस की डिमांड

Animal: मुंबई के सिनेमाघरों में चलेंगे एनिमल के देर रात तक शो, फैंस की डिमांड

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : December 2, 2023, 2:00 pm IST

नई दिल्लीः रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ अपनी रिलीज के एक दिन के अंदर ही काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणबीर के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में सराही गई, संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म को खूब सराहना मिली है। फिल्म ने सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ को इकट्ठा करने में कामयाब रही है। अब खबर आ रही है कि रणबीर की इस फिल्म को देर रात तक भी फैंस देख सकेंगे।Animal:मुंबई के सिनेमाघरों में रात दो बजे तक चलेंगे एनिमल के शो! फैंस की  डिमांड बढ़ने के कारण लिया यह फैसला - Mumbai Theatres Will Be Open 1 Am 2 Am  Shows

फैंस की डिमांड पर चल रहे है देर रात तक शो

खबरों की मानें तो मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जैसे शहरों ने आधी रात के बाद के शो के लिए बुकिंग खोल दी है। मुंबई के भायंदर में मैक्सस सिनेमाज में सुबह 1 बजे, 2 बजे और सुबह 5:30 बजे शो शुरू होंगे। गोरेगांव में पीवीआर ओबेरॉय मॉल ने 12:30 बजे का शो रखा है। पीवीआर सिटी मॉल अंधेरी में 1:05 बजे का शो है। इस बीच, सिनेपोलिस: मैग्नेट मॉल, भांडुप में 1:15 बजे का शो है। इनमें से अधिकतर रविवार (3 दिसंबर) के लिए हैं।Animal:मुंबई के सिनेमाघरों में रात दो बजे तक चलेंगे एनिमल के शो! फैंस की  डिमांड बढ़ने के कारण लिया यह फैसला - Mumbai Theatres Will Be Open 1 Am 2 Am  Shows

बता दें एनिमल का रन-टाइम 3 घंटे 21 मिनट का है। दिल्ली में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, जब रणबीर से रन-टाइम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में बताया की, हम इतने लंबे वक्त तक कोई फिल्म रिलीज नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम इसके बारे में ठीक महसूस करते हैं। हमें लगा कि कहानी को दर्शकों तक सर्वोत्तम तरीके से पहुंचने के लिए इतने समय की जरूरत है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आ रही है बता दें फैंस से जोड़ी को बहुत प्यार और प्रशंसा मिल रही है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें – http://Vistara: खराब मौसम के चलते हुआ फ्लाइट डायवर्सन, अहमदाबाद और मुंबई से दिल्ली जाने वाली उड़ान की हुई वापसी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन