• होम
  • मनोरंजन
  • आलिया भट्ट को है एक लड़के की चाहत, नहीं बताया नाम, फैमिली ग्रुप में लिखा

आलिया भट्ट को है एक लड़के की चाहत, नहीं बताया नाम, फैमिली ग्रुप में लिखा

आलिया भट्ट अक्सर इंटरव्यू में कुछ ऐसा बोल जाती है जिससे गॉशिप तेजी से बढ़ने लगती है। इस बार उन्होंने बेटा-बेटी के नाम पर बड़ा खुलासा किया है।

Alia Bhatt
inkhbar News
  • March 7, 2025 4:26 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

मुंबई : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दो साल पहले माता-पिता बने थे। 6 नवंबर 2022 को उनके घर क्यूट राहा का जन्म हुआ। अब दोनों के दूसरे बेबी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कुछ ऐसी बातें कहीं कि लोग अब दूसरे बेबी की प्लानिंग पर बात करने लगे हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि दूसरा बेबी जल्द ही आने वाला है। इस बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने राहा के जन्म और उसके नामकरण को लेकर कई खुलासे किए। इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि लोगों को लगने लगा है कि अब एक और नन्हे मेहमान की बारी है।

कैसे शुरू हुई चर्चा

आलिया भट्ट हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आईं। उन्होंने बताया कि राहा कपूर के जन्म से पहले ही लड़के और लड़की दोनों के नाम सोच लिए गए थे। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपनी बेटी के लिए राहा नाम सुझाया और उन्हें यह तुरंत पसंद आ गया। इससे पहले उन्होंने कई दूसरे नाम भी चुने थे, लेकिन यह नाम सामने आने के बाद उन पर विचार नहीं किया गया। आलिया भट्ट ने इस पॉडकास्ट पर राहा नाम चुनने के पीछे की पूरी कहानी बताई। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बेटी के नाम से पहले बेटे का नाम चुना था. उन्होंने यह भी कहा कि राहा से पहले उन्हें लड़के का नाम बहुत पसंद आया था.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jay Shetty (@jayshetty)

दोनों का नाम सोच लिया था।

इस बातचीत के दौरान आलिया भट्ट कहती हैं, ‘मुझे लगता है, तब रणबीर और मैं दोनों ही उत्सुक माता-पिता की तरह इस बारे में पूछते थे. हमारा एक फैमिली ग्रुप है, हम सभी परिवार के सदस्यों से लड़के और लड़कियों के लिए नाम सुझाने के लिए कहते थे. हम बेटे और बेटी दोनों के लिए तैयार थे. हमने एक लड़की का नाम और एक लड़के का नाम चुना था. कई लड़कों के नाम और कई लड़कियों के नाम थे. हमें एक लड़के का नाम बहुत पसंद आया. हमें लगा कि एक लड़के के लिए यह नाम बहुत प्यारा है, जिसे मैं अभी नहीं बता सकती. और फिर हमने लड़की के नाम के बारे में सोचना शुरू किया.’

 

यह भी पढ़ें :-

PM मोदी ने सिलवासा में नमो अस्पताल किया उद्घाटन, सूरत में करेंगे रोड शो