राखी ने इस अंदाज में दी आलिया-रणबीर पेरेंट्स बनने की बधाई, वीडियो वायरल

मुंबई: साल 2018 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगातार 5 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली और आज आलिया ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वाकई ये साल उनके लिए बेहद ख़ास रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। आलिया रविवार सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में बच्चे ने जन्म लिया। अब इस शुभ अवसर पर कंट्रोवर्सी क्वीन उर्फ़ राखी सावंत चुप रहे भले ऐसा कैसे हो सकता है। आइये आपको बताते हैं राखी सावंत का रिएक्शन।

राखी सावंत का रिएक्शन

आलिया और रणबीर पेरेंट्स बन गए हैं। अब हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। अब राखी सावंत भी आलिया और रणबीर को बधाइयां देती नजर आ रही हैं। राखी सावंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में राखी चम्मच से फ्राइ पैन बजाते हुए खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं। राखी कहती हैं- कपूर परिवार में लक्ष्मी आई घर में , लक्ष्मी आई हैं, आलिया के घर में लक्ष्मी आई है।’

मिठाई दिखाते हुए राखी कहती हैं – ‘आलिया ये आपके लिए मिठाई, देश की जनता के लिए मिठाई । बेहद प्राउड मोमेंट है आज, जिस दिन का इंतजार था आखिर आज वो दिन आ ही गया। आलिया मां बन गई और उसने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।’ वीडियो में राखी के बॉयफ्रेंड आदिल भी रणबीर और आलिया को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके बाद एक बार फिर राखी कहती हैं कि रणबीर और आलिया को बहुत-बहुत बधाई।

रिद्धिमा कपूर का रिएक्शन

रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी है। साथ ही रणबीर की बहन है। अब भाई रणबीर आज पिता बना गए हैं तो ऐसे में बहन रिद्धिमा भी अपनी ख़ुशी बयां करने से खुद को रोक नहीं पाई। इस शुभ अवसर पर रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया-रणबीर की फोटो शेयर की है, जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा – ‘आज मैं बहुत खुश हूं। प्यारी बेबी गर्ल के साथ प्यारे पेरेंट्स। बुआ उसे पहले से ही बेहद प्यार करती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

alia bhattalia bhatt babyalia bhatt baby bumpalia bhatt baby girlalia bhatt baby picsalia bhatt kidsalia bhatt newsalia bhatt pregnancyalia bhatt pregnantalia bhatt pregnant pics
विज्ञापन