September 8, 2024
  • होम
  • रणबीर की क्रश आलिया नहीं बल्कि हॉलीवुड की एक्ट्रेस है, खुद किया खुलासा

रणबीर की क्रश आलिया नहीं बल्कि हॉलीवुड की एक्ट्रेस है, खुद किया खुलासा

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : June 30, 2022, 4:56 pm IST

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर को सुन आलिया और रणबीर के फैंस बहुत खुश हैं। साथ ही फैंस दोनों को बधाइयां देते नजर आ रहें हैं। इसी बीच, रणबीर ने हाल ही में अपने नए क्रश का खुलासा किया है लेकिन वो आलिया भट्ट नहीं हैं बल्कि हॉलीवुड मूवी की फेमस एक्ट्रेस हैं।

कौन है रणबीर की क्रश ?

इन दिनों रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं। एक्टर 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में फिल्म ‘संजू’ में देखा गया था। 22 जुलाई को शमशेरा रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रमोशन जोरों-शोरों से चल रहा है।अब हाल ही में YRF ने अपने YouTube चैनल पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में रणबीर कपूर 2 मिनट में 20 सवालों के जवाब दिए हैं। इसमें रणबीर से पूछा एक व्यक्ति प्रश्न पूछा – ‘आपकी क्रश कौन हैं ? इस पर रणबीर ने हॉलीवुड मूवी ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ एक्ट्रेस जेडया का नाम लिया।

कब होगी शमशेरा रिलीज ?

फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो गुलामी करता है। गुलाम से लीडर और लीडर से अपने ट्राइब के लिए लेजेंड बनता हैं । वो अपने ट्राइब की आजादी और हक के लिए लड़ाई लड़ता है। करण के निर्देशन में बनी फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस की है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत तीन भाषाओं में 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर

रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में, लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शामिल है। जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। एक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ में जल्द आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्‌ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में नजर आएंगे।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन