September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • फोटो लीक विवाद के बाद भी पैपराजी से मिली आलिया भट्ट, लोगों को पसंद आई सादगी
फोटो लीक विवाद के बाद भी पैपराजी से मिली आलिया भट्ट, लोगों को पसंद आई सादगी

फोटो लीक विवाद के बाद भी पैपराजी से मिली आलिया भट्ट, लोगों को पसंद आई सादगी

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : February 24, 2023, 4:56 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। 23 फरवरी के दिन आलिया को मुंबई में देखा गया। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभिनेत्री पिंक ओवरसाइज्ड सूट में काफी गॉर्जियस नजर आ रही है। आलिया भट्ट इस दौरान फुल सिक्योरिटी के साथ भी नजर आईं। आपको बता दें, 2 दिन पहले आलिया जब अपने घर पर आराम कर रही थी तब एक पब्लिकेशन ने उनकी प्राइवेट तस्वीरें की। चौंकाने वाली बात ये है कि उनकी तस्वीरें बिना उनकी मर्जी के ली गई है। इसके बावजूद आलिया ने स्माइल करते हुए पैपराजी से मुलाकात की। जिसके बाद लोग आलिया की सादगी की तारीफ कर रहे हैं

क्या है पूरा मामला

22 फरवरी को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम के जरिए इस घटना की जानकारी साझा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘क्या आप सब मेरे साथ मजाक कर रहे हैं? मैं अपने घर प थी और एक नॉर्मल दोपहर बिता रही थी। मैं अपने लिविंग रूम में बैठी थी और मुझे लगा कोई मुझे देख रहा है। मैंने देखा कि दो शख्स मेरे पड़ोसी की बिल्डिंग से मेरी फोटोज क्लिक कर रहे है। ऐसा करना किस दुनिया में ठीक है?

आलिया आगे लिखती है – ‘क्या ऐसा करने की इजाजत किसी को भी आसानी से मिल सकती है? क्या ये किसी की प्राइवेसी के साथ छेड़छाड़ करना नहीं है। एक लाइन होती है, जिसे आपको क्रॉस नहीं करना चाहिए। मेरे लिए ये कहना साफ है कि आपने सारी लाइनें क्रॉस कर दी हैं।’ इसके साथ ही मदद के लिए आलिया ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया। इस घटना के बाद आलिया के पति रणबीर कपूर ने उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है।

आलिया की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात की जाएं तो वो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दूसरी ओर आलिया की हॉलीवुड मूवी भी साल 2023 में रिलीज़ होगी।’

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags