Alia Bhatt Pregnant : तीन साल पहले करना चाहते थे रणबीर -आलिया शादी

मुंबई : एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर को सुन आलिया और रणबीर के फैंस बहुत खुश हैं। साथ ही फैंस दोनों को बधाइयां देते नजर आ रहें हैं। अब फैंस आलिया की प्रेग्नेंसी की तुलना नीतू कपूर की प्रेग्नेंसी से कर रहे हैं। साथ ही रणबीर और आलिया की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा भी हुआ है। दरअसल रणबीर आलिया से तीन साल पहले ही शादी करने वाले थे।

ऋषि-नीतू से मिलती है आलिया की प्रेग्नेंसी

खबरों के मुताबिक, रणबीर और आलिया 3 साल पहले शादी करना चाहते थे। दोनों को दो बार अपनी शादी के प्लान को पोस्टपॉन करना पड़ा था दरअसल, कपल को एक बार कोरोना महामारी के चलते तो दूसरी बार ऋषि कपूर की खराब तबीयत के कारण शादी की डेट को आगे बढ़ाना पड़ा था। रणबीर हमेशा से ही अपनी शादी के तुरंत बाद से ही अपनी फैमिली बढ़ाना चाहते थे।

मेकर्स को दिलाया आलिया ने भरोसा

आलिया भट्ट ने अपनी अल्ट्रासाउंड की फोटो के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस और सेलेब्रिटीज़ ताबड़तोड़ बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच एक सवाल ये भी उठता है कि क्या आलिया फिल्मों से ब्रेक लेंगी? उनके काफी प्रोजेक्ट्स भी पेंडिंग हैं। आलिया हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली थी। लेकिन आलिया ने अपने प्रोजेक्ट्स के मेकर्स को इस बात का भरोसा दिलाया है कि इस प्रेग्नेंसी का असर वे अपने काम पर नहीं पड़ने देगी। बता दें, रणबीर-आलिया की प्रेग्नेंसी ऋषि और नीतू कपूर से भी मिलती-जुलती है। दोनों ने जनवरी 1980 में शादी की थी और उसी साल सितंबर में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का जन्म भी हुआ था।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

Tags

'alia and ranbir wedding'alia bhattalia bhatt and ranbir kapooralia bhatt instagramalia bhatt pregnancyalia bhatt pregnantalia bhatt ranbir kapooralia bhatt ranbir kapoor babyalia bhatt ranbir kapoor pregnancyalia bhatt ranbir kapoor pregnant
विज्ञापन