September 20, 2024
  • होम
  • Aishwarya Rai Birthday: सलमान इस हद तक ऐश्वर्या को करते थे परेशान, खुद बयां किया दर्द

Aishwarya Rai Birthday: सलमान इस हद तक ऐश्वर्या को करते थे परेशान, खुद बयां किया दर्द

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 1, 2022, 7:27 am IST

मुंबई: Aishwarya Rai Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।अपने अभिनय से उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता है। भले ही आज ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहु और अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं। लेकिन शादी से पहले ऐश्वर्या कई लोगों को डेट कर चुकी हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सलमान खान और विवेक ओबेरॉय। हम दिल दे चुके सनम फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और आज भी दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। ये वही फिल्म थी जहां से दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद भी करते थे।

बता दें, एक्ट्रेस के माता-पिता को सलमान के साथ ऐश्वर्या का रिश्ता बिल्कुल भी पसंद नहीं था फिर भी एक्ट्रेस उनके बिना रजामंदी के इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ा रही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप क्यों हुआ था ? कहा जाता है कि दोनों का ब्रेकअप इसीलिए हुआ था क्योंकि सलमान अपनी गर्ल फ्रेंड यानी ऐश्वर्या राय के साथ मार-पीट करते थे।

क्यों खत्म हुआ रिश्ता

ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ता टूटने की वजह ये भी बताई जाती है कि सलमान खान मानसिक और शारीरिक तौर पर ऐश्वर्या को परेशान करते थे, उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे। बता दें कि वैसे तो सलमान ने इन बातों को कभी एक्सेप्ट नहीं किया है लेकिन ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में, ऑन रिकॉर्ड इस बारे में हैरान कर देने वाली बातें बताई थी। उन्होंने बताया था कि किस तरह वो सलमान के गुस्से का शिकार हुई थी।

सलमान मुझे मारता था, मेरे साथ..

साल 2002 में ऐश्वर्या और सलमान ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था, उसी साल ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर खूब सारे खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में विस्तार में बताया था। ऐश्वर्या ने बताया कि वो और सलमान अब रिलेशनशिप में नहीं है लेकिन सलमान अभी भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा कि ब्रेकअप के बाद भी सलमान उन्हें फोन करके उल्टी-सीधी बातें कहते हैं। वहीं सलमान ने एक्ट्रेस पर सभी को-स्टार्स यानी अभिषेक बच्चन से लेकर विवेक ओबेरॉय के साथ डेट करने का इल्जाम लगाया था।

ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि सलमान दारू पीकर उनके साथ बदतमीजी किया करते थे, उन्हें गाली देते थे। साथ ही उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करते थे।.यही वजह थी ऐश्वर्या ने इस रिश्ते को ख़त्म करना सही समझा।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन