मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, अपने जिंदादिल अंदाज और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. लेकिन हाल ही में अभिनेता मुंबई के एक अस्पताल के बाहर नजर आए। 89 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले धर्मेंद्र की आंखों पर पट्टी देख फैंस परेशान हो गए। जैसे ही उनकी यह तस्वीरें वायरल हुईं, लोग कमेंट सेक्शन में उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल पूछने लगे।
अभी बहुत दम है
हालांकि, धर्मेंद्र ने हमेशा की तरह इस बार भी अपनी सकारात्मक सोच और हिम्मत से सबका दिल जीत लिया। अस्पताल से बाहर निकलते ही उन्होंने हाथ उठाकर कहा, “अभी बहुत दम है, अभी भी जान है। आंख का इलाज करा के आया हूं। लव यू मेरे दर्शकों, लव यू फैंस, मैं स्ट्रॉन्ग हूं।” उनके इस जोशीले अंदाज को देखकर फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।
फैंस-आप जल्दी ठीक हो जाएं
धर्मेंद्र के जज्बे और जिंदादिली को देख सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी हौसला अफजाई की। एक यूजर ने लिखा, “आप जल्दी ठीक हो जाएं, सर।” वहीं, दूसरे फैन ने कमेंट किया, “इस उम्र में भी उनकी एनर्जी गजब की है।” कई लोगों ने उन्हें असली “हीमैन” बताया और उनकी इस अंदाज की तारीफ़ की।
इन फिल्मों में आए नजर
धर्मेंद्र अपने करियर के इस पड़ाव पर भी लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्हें हाल ही में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इसके अलावा, वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी अहम भूमिका में नजर आए। दोनों फिल्मों में भले ही उनकी भूमिकाएं छोटी थीं, लेकिन दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। हालांकि, उनकी अगली फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन धर्मेंद्र अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए लगातार फैंस से जुड़े रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Meta ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, अब Instagram और Facebook चलाने के लिए भरने पड़ेंगे पैसे!