अब्दू रोजिक को सलमान खान ने गोदी में उठाया, ओ ओ जाने जाना पर किया डांस

मुंबई: बिग बॉस-16 में कई सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट्स आए थे। सभी कंटेस्टेंटस में जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो अब्दू रोजिक था। इन दिनों अब्दू खूब चर्चा में बने रहते हैं। अब्दू की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। दर्शक की नहीं बल्कि शो के होस्ट सलमान खान भी अब्दू के फैन है। अब इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। शेयर किए गए वीडियो में अब्दू, सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे है।

अब्दू- सलमान की जोड़ी

इस वीडियो में भाईजान – अब्दू के साथ अपने ही सुपरहिट सॉन्ग ‘ओ ओ जाने जाना’ पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। पहले मस्ती भरे अंदाज में दोनों गाना गाते हैं फिर सलमान अब्दू को अपनी गोद में उठाए हुए दिखाई देते है। फैंस दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो के सामनेआने के बाद फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’ वाह! छोटा भाईजान विद बड़ा भाईजान’।

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं

18 साल के अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक के फॉलोवर्स की लिस्ट में कोई कमी नहीं है। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई एक्टर्स से भी ज्यादा है। करीब 3 मिलियन से अधिक उनके चाहने वाले हैं। अब्दु भी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अक्सर मस्ती भरे वीडियो शेयर करते हैं।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अभी ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग ख़त्म कर चुके हैं। वहीं अभिनेता ‘टाइगर-3’ पर भी काम कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आएंगी। बात करें फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की तो ये मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। ख़बरों की मानें तो फिल्म की कास्ट में मुख्य रूप से साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों को कास्ट किया गया है।

 

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

" fans said – Wow Chhota Bhaijaan – Bada Bhaijaanabduabdu rozikJugalbandi on O O Jaane Jaana"Salman Khan
विज्ञापन