September 8, 2024
  • होम
  • आमिर और अक्षय में छिड़ी जंग, 'लाल सिंह चड्ढा' को मात दे पाएगी 'रक्षाबंधन'

आमिर और अक्षय में छिड़ी जंग, 'लाल सिंह चड्ढा' को मात दे पाएगी 'रक्षाबंधन'

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : June 16, 2022, 3:51 pm IST

मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की एक साल में 4 से 5 फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होती है, जो बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचाती हैं। लेकिन साल 2022 उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहा हैं। अक्षय की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं और दोनो ही बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गयी है।

अब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म रक्षा बंधन पर रिलीज करने का ऐलान किया है, जो आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ क्लैश होगी। अक्षय कुमार ने रक्षा बंधन की रिलीज डेट का ऐलान गुरूवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक मोशन पोस्टर शेयर कर दी है। जिसमें म्यूजिक के साथ फिल्म का नाम भी दिखाई दे रहा है।

अक्षय ने किया ये ट्वीट

इस वीडियो को शेयर कर अक्षय लिखते है, आप सभी के लिए बंधन के शुद्धतम रूप की एक कहानी सिनेमा घरों में जल्द आ रही हैं, जो आपको आपकी जिंदगी से जोड़ देगी। ये फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

खबरों के अनुसार, इस फिल्म का कहानी भाई बहन के बंधन पर आधारित होगी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म रक्षा बंधन में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आएंगे। भूमि इस फिल्म में अक्षय की बहन का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी को फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में देखा गया था। फिल्म रक्षाबंधन को अभिनेता ने अपनी बहन अलका भाटिया को ट्रीब्यूट किया हैं।

 

फिल्म की कहानी

अक्षय की ये फिल्म भाई-बहन के प्यार को दिखाती है, तो वहीं, इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज हो रही हैं। जो हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का आधिकारिक रीमेक है।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन