• होम
  • चुनाव
  • अब पंजाब के सीएम बनेंगे केजरीवाल! भगवंत के खिलाफ AAP मुखिया ने रची बड़ी साजिश, इस नेता के दावे से हड़कंप

अब पंजाब के सीएम बनेंगे केजरीवाल! भगवंत के खिलाफ AAP मुखिया ने रची बड़ी साजिश, इस नेता के दावे से हड़कंप

भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि चुनाव हारने के बाद उन्होंने पंजाब विधायकों की बैठक बुलाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल भगवंत मान को अयोग्य बताकर उन्हें सीएम पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

Delhi Assembly Elections
inkhbar News
  • February 10, 2025 1:50 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद कई तरह की चर्चाएं चल रही है। हार के बाद आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कल पंजाब विधायकों की दिल्ली में बैठक बुलाई है, इसमें सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे। इस बैठक को लेकर राजौरी गार्डन से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बड़ा दावा किया है।

केजरीवाल बनेंगे मुख्यमंत्री

भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि चुनाव हारने के बाद उन्होंने पंजाब विधायकों की बैठक बुलाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल भगवंत मान को अयोग्य बताकर उन्हें सीएम पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी जगह खुद पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल अपना विधायकों से कहलवा रहे हैं कि वो एक अच्छे आदमी हैं, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

पाला बदलेंगे आप विधायक

आपको बता दें कि केजरीवाल 11 फरवरी को पंजाब के सीएम भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ बैठक करने वाले हैं। बैठक में दिल्ली चुनाव नतीजों और 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसे पहले पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार को दावा किया कि राज्य में आम आदमी पार्टी के 30 से अधिक विधायक पाला बदलना चाहते हैं। सीएम भगवंत मान ने यहां पंजाबियों को मुर्ख बनाया है।

 

देखा यमुना मैया का लग गया न श्राप! इस्तीफा देने पहुंचीं आतिशी को LG ने सुना दिया, मुंह बनाकर लौटी सीएम

दिल्ली पर राज करेगा ये बिहारी बाबू! मुख्यमंत्री की रेस में शामिल ये नाम जानकर चौंक जाएंगे

दिल्ली में भाजपा लाएगी ट्रिपल इंजन सरकार, बनाया ऐसा प्लान केजरीवाल की नींद हुई हराम