मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़क गई, जिसमें कई गाड़ियों और घरों को जला दिया गया। इस हिंसा में DCP निकेतन कदम पर मुस्लिमों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, वो घायल हो गए।
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार की शाम दंगा करने वाले कट्टरपंथियों का अब ‘योगी स्टाइल’ में इलाज होगा। बीजेपी समर्थकों का दावा है कि नागपुर पुलिस अब उन उपद्रवियों की पहचान करेगी जिन्होंने सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद उपद्रवियों की प्रॉपर्टी को नीलाम कर सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी।
मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़क गई, जिसमें कई गाड़ियों और घरों को जला दिया गया। इस हिंसा में DCP निकेतन कदम पर मुस्लिमों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, वो घायल हो गए। अब उनकी हालत कैसी है, इसकी जानकारी खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम से वीडियो कालिंग बात की है। सीएम फडणवीस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। इसे पहले देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इसे हम दंगा नहीं कह सकते क्योंकि यह पूरी तरह से सुनियोजित थी।