• होम
  • चुनाव
  • औरंगजेब की तस्वीर जलाओगे तो… नागपुर हिंसा पर ओवैसी ने कही ऐसी बात, फडणवीस-शिंदे आगबबूला

औरंगजेब की तस्वीर जलाओगे तो… नागपुर हिंसा पर ओवैसी ने कही ऐसी बात, फडणवीस-शिंदे आगबबूला

मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़क गई, जिसमें कई गाड़ियों और घरों को जला दिया गया। इस हिंसा में DCP निकेतन कदम पर मुस्लिमों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, वो घायल हो गए।

Owaisi-Fadnavis-Shinde
  • March 18, 2025 8:29 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 days ago

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में कल-सोमवार को औरंगजेब के कब्र विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई। इस दौरान दंगाइयों ने 12 बाइक, कई कारें, एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसा में 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें 3 डीसीपी भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने दंगे के आरोप में 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ओवैसी ने नागपुर हिंसा पर क्या कहा

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नागपुर हिंसा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की भड़काऊ बयानबाजी की वजह से नागपुर में हिंसा हुई है। पुलिस ने अभी तक औरंगजेब की तस्वीर जलाने वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की है। वहीं, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि बीजेपी के कुछ लोग लगातार नफरत फैलाने वाला बयान दे रहे हैं। वो इस तरह के मुद्दे उठाकर महाराष्ट्र की जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना चाहते हैं।

सीएम ने की घायल डीसीपी से बात

मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़क गई, जिसमें कई गाड़ियों और घरों को जला दिया गया। इस हिंसा में DCP निकेतन कदम पर मुस्लिमों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, वो घायल हो गए। अब उनकी हालत कैसी है, इसकी जानकारी खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम से वीडियो कालिंग बात की है। सीएम फडणवीस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। इसे पहले देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इसे हम दंगा नहीं कह सकते क्योंकि यह पूरी तरह से सुनियोजित थी।

यह भी पढ़ें-

हाथों में हथियार और पत्थर भरी ट्रॉली लेकर…नागपुर हिंसा में CM देवेंद्र फडणवीस ने किया सबसे बड़ा खुलासा, थर्रा उठा महाराष्ट्र