• होम
  • चुनाव
  • महिलाओं को फ्लाइंग किस देते पकड़े गए केजरीवाल के कद्दावर विधायक, पहले भी कर चुके छेड़खानी, FIR दर्ज

महिलाओं को फ्लाइंग किस देते पकड़े गए केजरीवाल के कद्दावर विधायक, पहले भी कर चुके छेड़खानी, FIR दर्ज

दिनेश मोहनिया संगम विहार से विधायक हैं। यह सीट दक्षिण दिल्ली के अंतर्गत आने वाली 10 सीटों में आती है। आम आदमी पार्टी के टिकट पर मोहनिया यहां से हैट्रिक लगा चुके हैं।

inkhbar News
  • February 5, 2025 7:36 am Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के कद्दावर विधायक के खिलाफ महिला ने छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। विधायक दिनेश मोहनिया पर आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान वो महिला को फ्लाइंग किस दे रहे थे। घटना के वीडियो के आधार पर पुलिस ने अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में अब तक विधायक की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है।

हैट्रिक लगा चुके हैं मोहनिया

दिनेश मोहनिया संगम विहार से विधायक हैं। यह सीट दक्षिण दिल्ली के अंतर्गत आने वाली 10 सीटों में आती है। आम आदमी पार्टी के टिकट पर मोहनिया यहां से हैट्रिक लगा चुके हैं। वो चौथी बार यहां से चुनाव लड़ रहे। भाजपा ने यहां से चंदन कुमार तो कांग्रेस ने हर्ष चौधरी को उतारा है। इन सबके बीच मोहनिया पर महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है।

पहले भी कर चुके छेड़खानी

इससे पहले मोहनिया पर साल 2016 में महिलाओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा था। पानी की समस्या के कारण उनके पास आई महिलाओं के साथ उन्होंने छेड़खानी की थी। इस मामले में मोहनिया गिरफ्तार भी हो गए थे। बीच प्रेस कांफ्रेंस से पुलिस उन्हें उठाकर ले गई थी। बाद में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।