नई दिल्ली : 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की सरकार बना रहे थे, अंतर सिर्फ सीटों का था। बाद में नतीजे भी AAP के पक्ष में आए। इस बार देखना होगा कि एग्जिट पोल के अनुमान असल नतीजों में किस की सरकार बनती है । ऐसे में आइए समझते हैं कि एग्जिट पोल क्या होते हैं और ये कितने सटीक होते हैं।
क्या होते है एग्जिट पोल
एग्जिट पोल मतदाताओं के वोट डालने के बाद का सर्वे होता है, जो उनके वोट डालने के तुरंत बाद निर्वाचन क्षेत्र की नब्ज जानने के लिए किया जाता है। हालांकि ये सटीक नहीं होते, लेकिन ये यह अनुमान लगाने में मदद करते हैं कि चुनाव में कौन सी पार्टी आगे चल रही है और किसके सत्ता में आने की संभावना है। एग्जिट पोल की विश्वसनीयता कई कारकों से प्रभावित होती है, जिसमें मतदाताओं की ईमानदारी, गलती का मार्जिन और सैंपल साइज शामिल हैं। एग्जिट पोल सिर्फ नतीजों का अनुमान लगाने के लिए होते हैं।
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम क्या कहता है
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (धारा 126ए) के अनुसार, मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल आयोजित या प्रचारित नहीं किए जा सकते हैं। यह नियम सुनिश्चित करता है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान एग्जिट पोल मतदाताओं के निर्णयों को प्रभावित न करें। ECI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मीडिया आउटलेट्स को किसी राज्य में सभी चरणों में मतदान समाप्त होने के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे प्रकाशित या प्रसारित करने की अनुमति है। चूंकि दिल्ली में एक ही चरण में मतदान हो रहा है, इसलिए आज मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।
कितना सटीक होता है
एग्जिट पोल सरकारी एजेंसियों द्वारा नहीं किए जाते हैं। ये निजी फर्मों और मीडिया संगठनों द्वारा किए जाते हैं जो आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले जनता के जनादेश का अनुमान लगाने की कोशिश करते हैं। दुनिया भर में इनके व्यापक उपयोग के बावजूद, इनकी सटीकता पर अक्सर सवाल उठाए जाते रहे हैं। ये केवल अनुमान हैं, वास्तविक परिणाम इसके विपरीत हो सकते हैं।
2015 में गलत साबित हुआ
साल 2015 में सभी एग्जिट पोल दिल्ली के लिए गलत साबित हुए थे। सी-वोटर्स ने आप को 31-39 सीट, बीजेपी को 27-35 सीट और कांग्रेस को 2-4 सीट का अनुमान लगाया गया था। एबीपी-निल्सन ने आप को39 सीट, बीजेपी को 28 सीट और कांग्रेस को 3 , न्यूज़ नेशन ने आप को 41 सीट, बीजेपी को 27 सीट और कांग्रेस को 2, इंडिया न्यूज़ ने आप को 53 सीट, बीजेपी को 17 सीट और कांग्रेस को 00, न्यूज़ 24-टूडेज चाणक्य ने आप को 48 सीट, बीजेपी को22 सीट और कांग्रेस को 00, इंडिया टूडे-सिसरो ने आप को 39 सीट, बीजेपी को 29 सीट और कांग्रेस को 2 सीटे दी गई थीं। 2015 में फाइनल रिजल्ट में AAP को 67 सीटे मिली थीं वहीं बीजेपी को 03 और पंजा( कांग्रेस ) को एक भी सीट नहीं मिली थीं।
2020 का एग्जिट पोल
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान लगाया था। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने तब आप को 59-68 सीटें दी थीं, टाइम्स नाउ ने आप को 47 और भाजपा को 23 सीटें दी थीं। इसके अलावा ज़्यादातर पोल में आप को 59-68 सीटें दी गई थीं।
यह भी पढ़ें :-
महाकुंभ से चर्चा में आईं ‘साध्वी’ हर्षा रिछारिया के नाम पर हो रहा ये बड़ा धोखा, जाने यहां पूरा मामला