• होम
  • चुनाव
  • जिस मुद्दे पर दिल्ली हारी AAP, उसी मुद्दे पर बीजेपी ने जीता लोगों का दिल! सर्वे में बड़ा खुलासा

जिस मुद्दे पर दिल्ली हारी AAP, उसी मुद्दे पर बीजेपी ने जीता लोगों का दिल! सर्वे में बड़ा खुलासा

क्या बीजेपी की सरकार तीन साल के अंदर अपना वादा पूरा कर पाएगी या नहीं, इसे लेकर iTV नेटवर्क ने एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे का नतीजा...

Rekha Gupta-Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • March 4, 2025 11:43 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव जीतने के बाद अब रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने कहा है कि वो तीन साल के अंदर यमुना को साफ कर देगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव-2025 में बीजेपी ने यमुना सफाई का मुद्दा काफी जोर-शोर से उठाया था। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) की हार में यमुना की गंदगी बड़ी वजह बनी है।

ऐसे में क्या बीजेपी की सरकार तीन साल के अंदर अपना वादा पूरा कर पाएगी या नहीं, इसे लेकर iTV नेटवर्क ने एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे का नतीजा…

1- दिल्ली में यमुना सफाई में सरकार के प्रयासों से आप कितने संतुष्ट हैं?

संतुष्ट हैं- 53%

बहुत संतुष्ट- 17%

बिल्कुल संतुष्ट नहीं- 26%

कह नहीं सकते- 24%

2- यमुना में फैली गंदगी के लिए आप किसे जिम्मेदार मानते हैं?

पिछली दिल्ली सरकार- 31%

केंद्र सरकार- 7%

फैक्ट्रियों का कचरा- 18%

आम जनता- 44%

3- यमुना की सफाई में सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

जागरुकता की कमी- 17%

प्रदूषण कंट्रोल के नियम की अनदेखी- 13%

नालों का पानी यमुना में गिरना- 56%

वेस्ट मैनेजमेंट की कमी- 14%

4- यमुना के किनारे अवैध बस्तियां और बेतहाशा बढ़ता शहरीकरण प्रदूषण को बढ़ाते हैं?

हां- 92%

नहीं- 7%

कह नहीं सकते- 1%

5- क्या आप बीजेपी सरकार के 3 साल में यमुना को साफ करने के वादे पर भरोसा करते हैं?

हां- 72%

नहीं- 20%

कह नहीं सकते- 8%

Tags

Delhi News