• होम
  • चुनाव
  • AAP बंपर बहुमत से जीती तब भी दिल्ली के CM नहीं बन पाएंगे केजरीवाल, जानें कैसे

AAP बंपर बहुमत से जीती तब भी दिल्ली के CM नहीं बन पाएंगे केजरीवाल, जानें कैसे

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को लेकर एक चर्चा सियासी गलियारों में काफी हो रही है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो अगर आम आदमी पार्टी को लगातार तीसरी बार भारी बहुमत मिलता है तब भी अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • February 8, 2025 8:20 am Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली। दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव-2025 के नतीजे आ रहे हैं। पूरे देश की निगाहें फिलहाल दिल्ली चुनाव परिणाम पर है। एक ओर जहां सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को उम्मीद है कि फिर से उसकी सत्ता में वापसी होने वाली है। वहीं, बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि उसका 27 सालों का वनवास खत्म होने वाला है।

इस बीच AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को लेकर एक चर्चा सियासी गलियारों में काफी हो रही है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो अगर आम आदमी पार्टी को लगातार तीसरी बार भारी बहुमत मिलता है तब भी अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

अगर सीएम बने तो जमानत रद्द

बता दें कि अरविंद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली शराब घोटाले में जमानत पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते वक्त शर्त रखी थी कि वो मुख्यमंत्री दफ्तर और दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकते हैं। इसके साथ ही किसी सार्वजनिक मामले से जुड़ी फाइल पर केजरीवाल साइन भी नहीं कर सकती है। अगर वो ऐसा करते हैं फिर सुप्रीम कोर्ट उनकी जमानत रद्द कर सकती है।

3 बार मुख्यमंत्री बने हैं केजरीवाल

गौरतलब है कि 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। 2015 के चुनाव में जहां AAP ने 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के दिल्ली चुनाव में AAP को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी।

इस दौरान दोनों ही बार पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा 2013 के चुनाव में AAP, कांग्रेस के साथ मिलकर 49 दिनों की सरकार चला चुकी है। उस वक्त भी केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने थे। केजरीवाल कुल मिलाकर 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

Delhi Election Result Live: दिल्ली में वोटों की काउंटिग शुरू, सबसे पहले बैलेट की हो रही गिनती