नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चुनावी राजनीति अपने चरम पर है। ‘यमुना में जहर’ के मुद्दे ने इतना तूल पकड़ा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव जाकर यमुना नदी का पानी पिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उन्हें पल्ला गांव जाने की चुनौती दी थी। आपको बता दें कि यमुना पल्ला गांव इलाके से दिल्ली में प्रवेश करती है। इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। इस पर राजनीति गरमाने लगी है। भाजपा अब इस मुद्दे पर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बख्शने के मूड में नहीं है। यमुना के पानी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को टैग करते हुए उन्हें पल्ला घाट जाने का ऑफर दिया था। सीएम सैनी ने इसका जवाब भी दिया था। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को पल्ला गांव पहुंचे और यमुना का पानी पिया। इससे पहले सीएम सैनी ने आतिशी पर हमला करते हुए कहा था कि कभी पानी की कमी, कभी पराली के धुएं और कभी अपनी तमाम नाकामियों के लिए आप हमेशा हरियाणा के लोगों को ही जिम्मेदार ठहराती रहती हैं। बता दें कि यमुना के पानी में जहर मिलाने के बयान ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। चुनाव आयोग पहले ही दस मामलों में संज्ञान ले चुका है।
पीएम मोदी का जोरदार हमला
यमुना को लेकर अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान की गूंज अब हर जगह सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके बयान पर जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी ने दिल्ली में एक रैली में अरविंद केजरीवाल के यमुना जल विवाद पर कटाक्ष किया है। पीएम मोदी ने कहा कि कोई कैसे कह सकता है कि पानी में जहर मिलाया गया है। उन्होंने दिल्ली में डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत पर जोर दिया जो गरीबों के कल्याण और शहर के विकास पर एक साथ काम करे। बता दें कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया था, जिसके लिए उन्हें मानहानि का नोटिस मिला है।
बयान में कोई सच्चाई नहीं
दरअसल, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा सरकार ने यमुना में जहर मिलाया है। केजरीवाल के इस दावे ने चुनावी दौर में खूब सुर्खियां बटोरी हैं. हरियाणा सरकार ने कहा है कि केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा. हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यमुना में जहर मिलाने के आरोप में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा और दिल्ली के लोगों में दहशत फैलाने का काम किया है. विपुल गोयल ने कहा कि केजरीवाल का आरोप गैरजिम्मेदाराना है. उनके बयान में कोई सच्चाई नहीं है.
यह भी पढ़ें :
कभी Sex Scandal में फंस चुकी इस एक्ट्रेस की नई शुआत, अब है ऐसा हाल
SC ने मेडिकल एडमिशन को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, इन लोगों को नहीं मिलेगा आरक्षण के आधार पर दाखिला