• होम
  • चुनाव
  • 2025 तक यमुना साफ नहीं की तो वोट मत देना, केजरीवाल का पुराना वीडियो वायरल, भड़की बीजेपी

2025 तक यमुना साफ नहीं की तो वोट मत देना, केजरीवाल का पुराना वीडियो वायरल, भड़की बीजेपी

वायरल हो रहे वीडियो में अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि अगर 2025 तक यमुना नदी साफ नहीं होती है फिर आप (दिल्ली की जनता) मुझे 2025 के चुनाव में वोट मत देना।

Yamuna River and Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • January 12, 2025 5:27 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, यहां पर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केजरीवाल एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में यमुना की सफाई को लेकर दावा करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में केजरीवाल क्या कहते हैं…

वायरल हो रहे वीडियो में अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि अगर 2025 तक यमुना नदी साफ नहीं होती है फिर आप (दिल्ली की जनता) मुझे 2025 के चुनाव में वोट मत देना। इस वीडियो में केजरीवाल यमुना की सफाई को लेकर यह दावा कई बार करते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की जनता से 10 बार कह चुका हूं कि अगर मैंने 2025 तक यमुना की सफाई नहीं की तो फिर मुझे वोट मत देना।

यमुना सफाई के मुद्दे पर भड़की बीजेपी

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में यमुना की सफाई का मुद्दा काफी जोर-शोर से उठाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और अरविंद केजरीवाल को खूब घेर रही है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि केजरीवाल ने पहले 2015 और फिर 2020 में यमुना की सफाई के मुद्दे पर दिल्ली की जनता के सामने झूठ बोला है। इस बार जनता केजरीवाल के झूठे वादे पर यकीन नहीं करने वाली है।

यह भी पढ़ें-

भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए एजेंडा सेट किया, NRC लागू करने की मांग