• होम
  • चुनाव
  • Delhi Election 2025: केजरीवाल के गले की फांस बना यमुना सफाई का मुद्दा, चुनाव में करेगा तगड़ा नुकसान? 

Delhi Election 2025: केजरीवाल के गले की फांस बना यमुना सफाई का मुद्दा, चुनाव में करेगा तगड़ा नुकसान? 

दिल्ली चुनाव में बीजेपी यमुना सफाई के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और अरविंद केजरीवाल को खूब घेर रही है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि केजरीवाल ने पहले 2015 और फिर 2020 में यमुना की सफाई के मुद्दे पर दिल्ली की जनता के सामने झूठ बोला है।

Yamuna River and Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • January 13, 2025 5:00 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, यहां पर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। इस बीच यमुना की सफाई का मुद्दा काफी जोर-शोर से उठाया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और अरविंद केजरीवाल को खूब घेर रही है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि केजरीवाल ने पहले 2015 और फिर 2020 में यमुना की सफाई के मुद्दे पर दिल्ली की जनता के सामने झूठ बोला है। इस बार जनता केजरीवाल के झूठे वादे पर यकीन नहीं करने वाली है।

केजरीवाल बुरे फंसे!

बता दें कि बीजेपी के लोग आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल कर रहे हैं। इस वीडियो में केजरीवाल एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में यमुना की सफाई को लेकर दावा करते नजर आ रहे हैं।

अब होगा नुकसान?

वायरल हो रहे वीडियो में अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि अगर 2025 तक यमुना नदी साफ नहीं होती है फिर आप (दिल्ली की जनता) मुझे 2025 के चुनाव में वोट मत देना। इस वीडियो में केजरीवाल यमुना की सफाई को लेकर यह दावा कई बार करते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की जनता से 10 बार कह चुका हूं कि अगर मैंने 2025 तक यमुना की सफाई नहीं की तो फिर मुझे वोट मत देना।

गौरतलब है कि यमुना की सफाई के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। मालूम हो कि छठ के दौरान बिहार के लोगों की यमुना की गंदगी को लेकर काफी शिकायतें देखने को मिलती हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोग चुनाव के दौरान AAP से दूरी बना सकते हैं।