• होम
  • चुनाव
  • बिहार के बेगूसराय में जीजा ने चचेरी साली के साथ की दरिंदगी, आरोपित गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में जीजा ने चचेरी साली के साथ की दरिंदगी, आरोपित गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बेगूसराय में जीजा ने ही अपनी चचेरी साली के साथ गलत काम किया है। इस घटना के बाद से आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar rape case
inkhbar News
  • April 3, 2025 11:06 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बेगूसराय में जीजा ने ही अपनी चचेरी साली के साथ गलत काम किया है। इस घटना के बाद से आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में एक लड़की के साथ घर के बगल में ही एक युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया है. जिसे पीड़िता का जीजा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है, जिसने अपनी सागी साली के साथ रेप किया है। वह अपनी ससुराल बेगूसराय पहुंचा था। उसने अपनी चचेरी साली को भूसा घर (अनाज रखने का स्थान) में ले जाकरऔर घटना को अंजाम दिया है।

घटना के बाद में मचा हड़कंप

वहां से निकलते ही लड़की ने इस घटना की सूचना अपने माता-पिताकोदी को दी जिससे गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिजनों ने बलिया थाना में मामले की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ससुराल जाते ही किया कांड

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक खगड़िया जिले के रहने वाला है. उमा रंजन पासवान जो रिश्ते में लड़की का चचेरा जीजा लगता है। आरोपी कुमार रंजन पासवान मंगलवार की रात अपने ससुराल आया था। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी निशा कुमारी ने बताया कि हमलोग शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गए हैं। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढे़ं- कई देशों में जितनी जमीनें नहीं होती, उससे ज्यादा कब्जा किया हुआ है…वक्फ बिल पर बोलीं कंगना रनौत