पटना। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में बिहार का बजट 2025-26 पेश किया। 3.17 लाख करोड़ रुपए के बिहार बजट में कई बड़े ऐलान किए गए। 40 मिनट के बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 52 नई घोषणाएं कीं। इसी बीच सदन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा कि वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट भाषण दे रहे हैं। तभी अचानक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को देखकर अजीब सा मुंह घुमाना शुरू कर देते हैं। उनका फेशियल एक्सप्रेशन देखने लायक था। मुंह बनाते बनाते वो मुस्कुराने लगते हैं। जवाब में तेजस्वी यादव भी मुस्कुरा देते हैं। बता दें कि बजट में किसानों के लिए कई अहम ऐलान हुए हैं। सरकार अरहर, मूंग और उड़द की दाल MSP पर खरीदेगी। इसके लिए हर ब्लॉक स्तर पर कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे।
नीतीश कुमार ऐसे मुँह बनाकर तेजस्वी यादव को क्या कहना चाह रहे? #biharbudget2025 pic.twitter.com/zoNLJODFvr
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) March 3, 2025
नीतीश सरकार सबसे ज्यादा 60 हजार करोड़ रूपया शिक्षा पर करने जा रही है। स्वास्थ्य सुविधा पर 20 हजार 335 करोड़ खर्च होंगे। महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं हुई है। बिहार की महिलाओं को अब स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की नौकरियों में 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा। उनके लिए पिंक टॉयलेट बनेगा। बड़े शहरों में पिंक बस सर्विस शुरू की जाएगी, जिसमें सिर्फ महिलाएं चढ़ेंगी। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं होंगी।
चुनाव से पहले नीतीश को फिर आई महिलाओं की याद, कर दिया छप्पड़ फाड़ ऐलान, गदगद हो गया पूरा बिहार