Delhi Election Date 2025: निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है। चुनावी डेट सामने आते ही अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है।
गाली-गलौज करते हैं
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चुनाव की तारीख़ का ऐलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताक़त और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फ़ेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त हैं। ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होगा। हम ज़रूर जीतेंगे।
2020 के परिणाम
2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी। 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
एक करोड़ 55 लाख वोटर्स डालेंगे वोट
चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसमें 83 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता और 79 लाख महिला वोटर्स हैं। 830 ऐसे वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 100 से अधिक है। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 0.8 लाख है। 33 हजार 330 पोलिंग स्टेशन बनाये जाएंगे।
साल 2025 में होगी महाविनाश की शुरुआत, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी को सुनकर उड़ जाएंगे होश
दुबई में फुल ऐश से कट रही थी जिंदगी, BF संग बनाया शारीरिक संबंध, फिर लेने के पड़ गए देने