नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कथित तौर पर चलती सड़क पर भाई-बहन पर धार्मिक विवाद को लेकर बेरहमी से हमला किया गया। आरोपियों ने दोनों भाई-बहन को बीच सड़क पर जबरन रोका और लड़के की पिटाई करने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

भाई-बहन के साथ की मारपीट

जानकारी के अनुसार मामला 9 अक्टूबर का बताया जा रहा है। दोनों भाई-बहन बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ आरोपियों ने उनकी बाइक को रोका और लड़के के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच जब लड़के की बहन अपने भाई के बचाव के लिए आगे आई तो लोगों ने उसकी बहन को भी मारना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह हिंसा कथित धार्मिक विवाद के कारण हुई थी।

Also Read…

Rekha’s Birthday: खूबसूरती ऐसी एक्टर से लेकर नेता सब थे पागल, 70 साल की उम्र में भी लोग पागल

मामले की जांच शुरू

जानकारी के अनुसार इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 41 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो देखकर इस बात का दावा किया जा रहा है कि पीड़ित एक मुस्लिम है और उसने पैगंबर के बयान का विरोध किया था। वायरल वीडियो में इस घटना को साफ देखा जा सकता है। गाजियाबाद पुलिस ने फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read…

इजरायल को हमास करने जा रहा है निस्तो नाबूद, तैयार कर लिया ऐसा प्लान जो मचा देगा तहलका!

चटाई पर लेटी मैडम बच्चों से करवा रही थी गंदा काम, वीडियो देख खून खौल जाएगा