• होम
  • Crime
  • लड़के से बात करती थी बेटी तो भड़के बाप ने 3 बार किया बलात्कार, तमाशा देखती मां ने कराया चुप

लड़के से बात करती थी बेटी तो भड़के बाप ने 3 बार किया बलात्कार, तमाशा देखती मां ने कराया चुप

पीड़ित लड़की ने पुलिस के सामने बयान दिया कि सबसे पहले जुलाई में पिता ने उसके साथ रेप किया था। इसके बाद लड़की ने पूरी जानकारी मां को दी थी लेकिन मां ने डांट-फटकार कर चुप करा दिया।

Girl
inkhbar News
  • December 23, 2024 9:51 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटी ने अपने ही पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया है। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों ने लड़की से दूरी बना ली है।

जानिए पूरा मामला

पीड़ित लड़की ने पुलिस के सामने बयान दिया कि सबसे पहले जुलाई में पिता ने उसके साथ रेप किया था। इसके बाद लड़की ने पूरी जानकारी मां को दी थी लेकिन मां ने डांट-फटकार कर चुप करा दिया। दूसरी बार इसी महीने में बलात्कार किया और तीसरी बार रविवार को रेप करने की कोशिश की। जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे घर में बंधक बना लिया गया। किसी तरह से लड़की ने जक्कनपुर थाने के सरकारी नंबर पर घटना की सूचना दी।

बीच में छोड़ दी पढ़ाई

पीड़ित लड़की के घर में मां और उसका दो छोटा भाई है। उन्होंने अब बेटी से दूरी बना ली है। भाई ने पुलिस को कि लड़की के साथ रेप नहीं हुआ है। मेरे पापा ऐसा नहीं कर सकते हैं। उनपर गलत आरोप लगाया गया है। लड़की BIT मेसरा रांची की छात्रा रह चुकी है। लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़कर घर लौटना पड़ा।

मर जाता तो अच्छा

लड़की ने पुलिस में कहा कि पिता खर्च नहीं उठा पा रहे थे। इस वजह से पढ़ाई छोड़नी पड़ी लेकिन पिता का कहना है कि लड़की को कॉलेज से निकाल दिया गया था। उसके ऊपर लैपटॉप चोरी का आरोप लगा था। लड़की किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। मना करने पर उसने पिता पर रोका आरोप लगा दिया। पिता ने कहा कि इससे अच्छा तो मैं मर जाता। बेटी ने आज कैसा दिन दिखाया है। पटना सदर एसपी अभिनव कुमार ने जांच के लिए टीम का गठन किया है।

यह भी पढ़ें-

सुबह मेरी बेटी तो शाम में मेरे साथ संबंध बनाता था ये लड़का! महिला ने अनिरुद्धाचार्य के सामने खोला राज